फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation removed 100 possessions in Khori, hearing in Khori case will be held today in Supreme Court

नगर निगम ने खोरी में 100 कब्जे हटाए, खोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Thu, 11 Nov 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed 100 possessions in Khori, hearing in Khori case will be held today in Supreme Court
फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र स्थित खोरी गांव में नगर निगम की तोड़फोड़ कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते ने करीब सौ अवैध कब्जों को जेसीबी से ढहा दिया। मौके पर लोगों का हल्का विरोध भी देखने को मिला, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। लोगों ने कहा कि वह अपनी जमीन को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। चाहे सरकार उन्हें कितनी बार भी क्यों न उजाड़ दे। वहीं, खोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।
विज्ञापन

खोरी गांव में करीब 10 हजार मकान बने हुए थे। यहां करीब एक लाख से अधिक लोग निवास करते थे। देश के विभिन्न राज्यों से आकर बसे इन लोगों ने 40 साल पहले भू-माफिया के चक्कर में आकर लाखों रुपये खर्च कर अपनी जीवन भर की पूंजी से जमीन खरीदकर रहने के आशियाना बनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने सात जून को खोरी गांव में बने करीब 10 हजार अवैध निर्माणों को ढहाने के आदेश दिए थे। 14 जून से खोरी में तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू की। डेढ़ माह चली तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद खोरी को कब्जा मुक्त कर दिया गया। निगम की ओर से जगह-जगह सरकारी जमीन के बोर्ड लगा दिए गए। लोगों को चेतावनी दी गई कि दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान निगम की ओर से बेघर हुए लोगों को राधा स्वामी आश्रम में अस्थाई आश्रय दिया गया। लेकिन, ये कुछ समय के लिए था। ऐसे में भूखमरी की कगार पर पहुंचे लोगों ने अपने टूटे आशियानों पर तंबू लगाकर फिर रहना शुरू कर दिया। बुधवार को भी निगम की ओर से खोरी गांव में करीब 200 अवैध कब्जों को खाली कराया गया था।
विज्ञापन

दोबारा कब्जा करने पर दी चेतावनी
बृहस्पतिवार को एक बार फिर निगम का तोड़फोड़ दस्ता खोरी में अवैध कब्जों को खाली कराने के लिए पहुंचा। इसे लेकर यहां रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। तोड़फोड़ से पूर्व पुलिस ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर कुछ लोगों ने जगह खाली कर दी तो कुछ लोग अपनी जगह छोड़ने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने बल पूर्वक उन्हें टेंट से बाहर निकाला और जेसीबी सहायता से ध्वस्त कर दिया। लोगों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed