फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation launched cleanliness campaign in all zones of the city

Faridabad News: नगर निगम ने शहर के सभी जोन में चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 31 Aug 2025 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation launched cleanliness campaign in all zones of the city
कार्यालयों से लेकर शहर के कई इलाकों में पहुंची निगम की टीम, सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ भी हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में कर रहे मदद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विशेष सफाई अभियान का आयोजन एनआईटी स्थित नंबर-3 के श्मशान घाट के पास एवं मस्जिद परिसर के पास किया गया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने पहुंचकर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ भी हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में मदद कर रहे हैं।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चला हुआ है यह अभियान 11 सप्ताह चलेगा जिसका क्रियान्वयन करने के लिए नगर निगम प्रशासन सहित जिला प्रशासन भी अपनी भूमिका निभा रहा है और इस अभियान को सफल बनाना ही जिला प्रशासन का उद्देश्य है।
विज्ञापन






निगम मुख्यालय में भी सभी दफ्तरों में विशेष सफाई अभियान

सफाई अभियान सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक चलाया गया। निगम जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह की देखरेख में निगम मुख्यालय के कार्यालय में भी सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000000000000000000000000

तिगांव खंड में की गई रात्रि सफाई की नई पहल

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में ग्राम पंचायत बुखार पुर खंड तिगांव की सरपंच मधु ने अभियान की नए रूप में शुरुआत की उन्होंने अपने गांव में रात्रि सफाई अभियान का आगाज किया।

उन्होंने बताया कि हम अपनी ग्राम पंचायत के लोगों को साफ-सफाई के बारे में निरंतर जागरूक कर रहे हैं। इस रात्रि सफाई अभियान में संदीप, रविपाल, उपेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जागृति एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान ग्राम पंचायत सीकरी खंड बल्लभगढ़ के सरपंच विवेक छोकर तथा ग्राम पंचायत कांवरा के सरपंच कृष्ण कुमार ने भी अपनी ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के सहयोग से सफाई अभियान का आयोजन किया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा ने बताया कि इस 11 सप्ताह के कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव को साफ-सुथरा बनाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed