फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal corporation hall is ready, waiting for electricity connection

Faridabad News: नगर निगम सभागार बनकर तैयार, बिजली कनेक्शन का इंतजार

Sat, 03 May 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation hall is ready, waiting for electricity connection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। नगर निगम सभागार बनकर तैयार हो गया है लेकिन अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिला है। जिसकी वजह से यह अभी तक लोगों को समर्पित नहीं किया गया। 11 फरवरी 2009 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभागार बनाने के लिए आधारशिला रखी थी। मई 2014 में यहां पर नगर निगम ने सभागार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। अब सभागार का कार्य पूरा हो गया है लेकिन बिजली विभाग की ओर से कनेक्शन नहीं मिला है।

सभागार में अंदर आरामदायक 500 कुर्सियां लगा दी गईं हैं। स्टेज को बेहद खूबसूरत ढंग से तैयार किया गया है। सभागार में बैठने वाले लोगों को किसी प्रकार की गर्मी का सामना नहीं करना होगा। सभागार में उत्तम क्वालिटी का म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया हैं। इसके बाद सभागार में कार्यक्रम करने वालों को बाहर से म्यूजिक सिस्टम नहीं लगवाना पड़ेगा। इसके अलावा सभागार में लाइटें, पर्दे, साउंड सिस्टम आदि साज-सज्जा के काम को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed