{"_id":"604116c88ebc3ec39d6134ff","slug":"municipal-corporation-employees-take-back-strike-faridabad-news-noi569260375","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन के द्वारा कर्मचारी मांगों पर सहमति के बाद अब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इंप्लाइज फेडरेशन ने शुक्रवार को अपने टूल डाउन आह्वान को वापस ले लिया है। ऐसे में कर्मचारी अब हड़ताल पर नहीं जाएंगे। दरअसल नगर निगम प्रशासन और फेडरेशन के पदाधिकारियों की अतिरिक्त निगमायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान कर्मचारियों की मांगें मान ली गई।
निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मांगों को लागू किया जाएगा। फेडरेशन प्रधान रमेश जागलान ने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पूर्व प्रथा के अनुसार पेंशन आर्डर सहित सभी प्रकार के लाभों का भुगतान सेवानिवृत्ति के दिन करने सहित अन्य बकाया का भुगतान मौके पर करने पर सहमति बनी है। पात्र कर्मचारियों को बिना विलंब पदोन्नत करने, कार्यालय में समुचित फर्नीचर की व्यवस्था करने संबंधी मांग पर निगम ने सहमति दी है। वहीं, आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को निगम के अधीन सेवारत रखने (ऑनरोल), समान काम -समान वेतन देने, लंबे समय से कार्यरत कर्मियों को नियमित करने, सीवरमैन की तर्ज पर इलेक्ट्रीशियन को भी जोखिम भत्ता देने की मांग पर सरकार को सिफारिश भेजने पर भी सहमति बनी है।
बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त इंद्रजीत कुल्हड़िया, कार्यकारी अभियंता-क्रय विवेक गिल, लेखा अधिकारी विजय सिंह, सीमा भाटिया व सृष्टि बब्बर मौजूद रही। फेडरेशन की ओर से प्रधान रमेश जागलान, वरिष्ठ उपप्रधान सहित कार्यालय कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश बैंसला, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रधान रमेश पहलवान, सचिव महेंद्रपाल, माली यूनियन के सचिव सुरजीत नागर और अमित शर्मा मौजूद रहे।