फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal corporation employees on strike; operations affected.

Faridabad News: हड़ताल पर रहे नगर निगम के कर्मचारी, कामकाज रहा प्रभावित

Thu, 13 Aug 2026 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation employees on strike; operations affected.
मांगों पर लिखित सहमति नहीं बनने से कर्मचारियों में नाराजगी, बैठक में तय होगी आगे की रणनीति
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते निगम कार्यालय में विभिन्न काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण कई नागरिक सेवाओं से जुड़े काम प्रभावित रहे।

नगर निगम कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर अब तक लिखित सहमति नहीं दी गई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं करती, तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि यदि निर्धारित समय तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला ले सकते हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था और अन्य निगम सेवाओं पर असर बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री ने बताया कि 15 अगस्त तक हड़ताल जारी रहने के बाद इस पर आगे का फैसला लिया जाएगा। 15 अगस्त को झंडा फहराया जाएगा। सरकार की तरफ से मामले पर संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की जाती तो आगे की रणनीति के अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed