फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation demolished 15 houses in Sainik Colony

Faridabad News: नगर निगम ने सैनिक कॉलोनी में 15 मकानों को किया ध्वस्त

Mon, 14 Oct 2024 05:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation demolished 15 houses in Sainik Colony
रविवार को छुट्टी के दिन भी की तोड़फोड़, हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है कार्रवाई
विज्ञापन

18 अक्तूबर को हाईकोर्ट की कमेटी कॉलोनी का निरीक्षण कर स्थिति का लेगी जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 49 स्थित सैनिक कॉलोनी में रविवार को भी नगर निगम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रखी। बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करके बनाए गए करीब 15 मकानों को ध्वस्त किया गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सैनिक कॉलोनी में करीब 400 मकानों पर कार्रवाई होनी है। 18 अक्तूबर को हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त कमेटी कॉलोनी का निरीक्षण करके स्थिति का जायजा लेगी। इस कारण नगर निगम छुट्टी वाले दिन भी तोड़फोड़ कार्रवाई कर रहा है।

वर्ष 2016 में सैनिक कॉलोनी की ओर से बिल्डिंग बायलॉज की अनदेखी करके बनाई गई इमारतों को लेकर नगर निगम के खिलाफ हाई कोर्ट में केस डाला गया था। करीब डेढ़ वर्ष तक चली कार्रवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया और नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का आदेश दिया। जिसके बाद निगम अधिकारी हरकत में आए और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। हालांकि, इस दौरान लोगों ने नगर निगम टीम का विरोध कर कार्रवाई रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों को समझाकर शांत कर दिया गया।
विज्ञापन

----

नियमों की धज्जियां उड़ाकर कराया निर्माण
नगर निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि नक्शे से बाहर जाकर अतिरिक्त निर्माण किया गया है। इस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। इन निर्माणों को लेकर निगम को तोड़फोड़ करनी थी, लेकिन निगम ने चुप्पी साधी हुई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर निगम ने लोकसभा चुनाव से पहले तोड़फोड़ शुरू की थी और विधानसभा चुनाव से पहले सीलिंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद हाईकोर्ट की फटकार के बाद दोबारा तोड़फोड़ शुरू की गई है। अभी अगले एक सप्ताह तक तोड़फोड़ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed