फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation Commissioner's Facebook ID hacked, fraud attempt

Faridabad News: नगर निगम आयुक्त की फेसबुक आईडी हैक, ठगी का प्रयास

Fri, 06 Jun 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Commissioner's Facebook ID hacked, fraud attempt
हेड ड्राफ्टमैन की सूझबूझ से ठग अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त की फेसबुक आईडी हैक करके ठगों ने हेड ड्राफ्टमैन से 75 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया लेकिन हेड ड्राफ्टमैन की सूझबूझ से ठग अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए। वहीं मामले को लेकर साइबर सेंट्रल थाने में शिकायत दी गई है।

नगर निगम ओल्ड जोन में हेड ड्राफ्टमैन मनीष सहरावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो माह पहले ट्रांसफर होकर फरीदाबाद आए हैं। दो दिन पहले उनकी फेसबुक आईडी पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा का मैसेज आया कि उनका सीआरपीएफ में नियुक्त एक दोस्त फोन करेगा। उसको 75 हजार रुपये की जरूरत है। वह उसको ट्रांसफर कर दे। इसके कुछ देर बाद ही एक व्यक्ति का फोन मनीष के पास आया। उसने अपने को निगम आयुक्त को दोस्त बताते हुए कुछ सामान की खरीदारी के लिए रुपये मांगे। मनीष को कुछ शक हुआ तो उन्होंने निगम आयुक्त को फोन मिलाकर रुपये मांगने के बारे में पूछा जिस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने तो कोई रुपये नहीं मांगे हैं। इसके बाद मनीष ने साइबर सेंट्रल थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

बताते चलें कि अक्तूबर 2024 में धीरेंद्र नूंह जिले के डीसी थे। इस दौरान ठगों ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया था। इस पर धीरेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट डाल लोगों को सावधान रहने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed