Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation collected Rs 261 crore property tax

Faridabad News: नगर निगम ने 261 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स वसूला

Wed, 29 Oct 2025 05:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation collected Rs 261 crore property tax
निगमायुक्त ने कहा, आने वाले दिनों में सीलिंग अभियान और तेज होगा
विज्ञापन

17 प्रॉपर्टीज की गईं सील
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 261 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त हुआ है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बुधवार को हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टैक्स डिफॉल्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 17 प्रॉपर्टीज को सील किया जा चुका है, जिन पर करोड़ों रुपए का टैक्स बकाया था। निगमायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में सीलिंग अभियान को और भी तेज किया जाएगा।

31 दिसंबर तक स्ट्रे कैटल फ्री होगा गुरुग्राम
बैठक में स्ट्रे कैटल फ्री अभियान के बारे में बताया गया कि अभियान जारी है और गुरुग्राम को 31 दिसंबर तक स्ट्रे कैटल फ्री कर दिया जाएगा। इसके तहत फर्रुखनगर, सोहना व पटौदी के लिए 30 नवंबर तथा एमसीजी क्षेत्र के लिए 31 दिसंबर तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में निर्देश दिए गए कि मुख्य सड़कों को सबसे पहले स्ट्रे कैटल फ्री बनाया जाए।
विज्ञापन


अन्य योजनाओं की भी हुई समीक्षा
बैठक में लाल डोरा क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट वितरण कार्य, स्वनिधि से समृद्धि योजना, हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान, हरपथ पोर्टल और म्हारी सड़क पोर्टल की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed