फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Multi-storey parking will be built near the court, people will get convenience.

Faridabad News: कोर्ट के पास बनेगी बहुमंजिला पार्किंग, लोगों को मिलेगी सहूलियत

Fri, 05 Dec 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Multi-storey parking will be built near the court, people will get convenience.
सेक्टर-12 में हैं कई सरकारी कार्यायल, मजबूरी में सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 में पार्किंग को लेकर वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था अब जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बहुमंजिला पार्किंग परियोजना को नए सिरे से जमीन पर उतारने के लिए योजना में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां इस सुविधा को कोर्ट परिसर से लगभग 500 मीटर दूर विकसित करने की तैयारी थी वहीं अब इसे सीधे कोर्ट के समीप बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इससे वकीलों और न्यायालय के कर्मचारियों को सुविधा मिलने के साथ रोजाना विभिन्न मामलों के लिए आने वाले आम नागरिकों को भी राहत मिलेगी।

सेक्टर-12 फरीदाबाद का प्रशासनिक हृदय स्थल है। इसी इलाके में जिला मुख्यालय सहित अनेक प्रमुख सरकारी कार्यालय स्थित हैं। इसके बावजूद यहां पार्किंग की सुव्यवस्थित व्यवस्था न होने से लोग मजबूरी में सड़कों के किनारे और खाली जगहों पर वाहन खड़ा करते हैं, जिससे जाम, अव्यवस्था और वाहन चोरी जैसी समस्याएं बनी रहती हैं।
विज्ञापन


एचएसवीपी की ओर से सेक्टर-12 में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए इससे पहले भी प्रयास किए गए थे लेकिन वे साकार नहीं हो सके। लगभग पांच वर्ष पूर्व दो अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग विकसित करने की योजना बनी थी। एक पार्किंग सेंट्रल थाना क्षेत्र के पास दो एकड़ भूमि पर प्रस्तावित थी जिसमें करीब 1300 वाहन खड़े किए जाने की क्षमता रखी गई थी। दूसरी पार्किंग राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एल्डिको मॉल के नजदीक लगभग तीन एकड़ में बनाने का विचार था जहां 1000 वाहनों के लिए जगह निर्धारित की गई थी। इन परियोजनाओं को आर्थिक दृष्टि से व्यावहारिक बनाने के लिए व्यावसायिक उपयोग (कामर्शियल स्पेस) भी शामिल किया गया था, ताकि एजेंसी अपनी आमदनी से संचालन लागत निकाल सके। हालांकि तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर कई अड़चनों के कारण यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बदलते शहरी दबाव और लगातार बढ़ रहे वाहनों की संख्या को देखते हुए एचएसवीपी ने नई रणनीति के साथ इस योजना को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव लोकेशन को लेकर किया गया है। बहुमंजिला पार्किंग के लिए जगह कोर्ट के पास तय की गई है ताकि वास्तविक जरूरत वाले लोगों तक सुविधा सीधे पहुंचे। प्रस्तावित स्ट्रक्चर बहुमंजिला होगा जिससे सीमित जमीन में अधिक वाहनों को समायोजित किया जा सकेगा। इसके डिजाइन में वाहनों के सुगम प्रवेश और निकास की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की जा रही हैं।


अगले महीने टेंडर जारी करने की तैयारी
जानकारी के अनुसार नई योजना को लेकर विभिन्न विभागों और तकनीकी विशेषज्ञों से राय ली गई है और लगभग सभी पहलुओं पर अंतिम रूप दे दिया गया है। प्राधिकरण अब अगले महीने टेंडर जारी करने की तैयारी में है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य की समय-सीमा तय की जाएगी और तेजी से काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय लोगों और न्यायालय से जुड़े कर्मचारियों में इस नई योजना को लेकर खासा उत्साह है। उनका मानना है कि यदि पार्किंग कोर्ट के पास बनती है तो रोजाना होने वाली अव्यवस्था से काफी हद तक निजात मिलेगी। सड़कों पर वाहन खड़े होने से होने वाले जाम में भी कमी आएगी और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।


----
सेक्टर-12 में बहुमंजिला पार्किंग के लिए संशोधित प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और कोर्ट के पास उपलब्ध भूमि का चयन किया गया है। अगले महीने टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके। - संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed