फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mukesh's century and the bowlers' impressive performance helped RCC to victory.

Faridabad News: मुकेश के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से आरसीसी विजयी

Sun, 19 Apr 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mukesh's century and the bowlers' impressive performance helped RCC to victory.
- गेम चेंजर्स को 100 रन से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी स्थित दशहरा क्रिकेट मैदान पर रविवार को मुकेश के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीसी वॉरियर्स ने गेम चेंजर्स की टीम को 100 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी ने सात विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मुकेश ने 62 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली। राकेश ने 28 और विक्रम ने 22 रन का योगदान दिया।




गेम चेंजर्स के लिए उमेश, राजेश, आकाश, दीपक, हेमंत और मलकीत सिंह ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी को आई गेम चेंजर्स की टीम 17.1 ओवर में महज 102 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अनिल ने 33 और जीतू ने 28 रन बनाए। टीम का अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। आरसीसी वॉरियर्स के लिए विक्रम, फुल्ली और कमलेश ने दो-दो विकेट चटकाए। कुबेर, सुंदर और राकेश को एक-एक विकेट मिला। मुकेश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed