फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Moving car of a youth returning home from duty caught fire in Faridabad

Video: फरीदाबाद में ड्यूटी से घर लौट रहे युवक की चलती कार में लगी आग, 15 मिनट के अंदर खाक हुई गाड़ी

Sat, 27 Dec 2025 10:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 Dec 2025 10:27 PM IST
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर चलती आई-20 कार में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और 15 मिनट में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन
Moving car of a youth returning home from duty caught fire in Faridabad
धू-धूकर जली कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-2 क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर शनिवार शाम को ड्यूटी से घर लौट रहे युवक की चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 15 मिनट के भीतर पूरी कार जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन

आईएमटी क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत विकास नाम का युवक अपनी आई-20 कार से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। वह सेक्टर-2 के पास दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन से होते हुए फरीदाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार के नीचे से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। विकास ने सड़क के बीच में ही कार रोक दी। तभी इंजन के नीचे से धुआं और तेज हो गया और देखते ही देखते इंजन में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। बल्लभगढ़ के अग्रसेन चौकी इंचार्ज धर्मपाल कुमार ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 7 बजे के आसपास हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed