फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Motorcyclist dies after being hit by a canter truck.

Faridabad News: अदालत से लगातार गैरहाजिर रहने पर नई प्राथमिकी दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by a canter truck.
आरोपी की चल-अचल संपत्तियों का विवरण प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज ऐंसी
फरीदाबाद। पॉक्सो और अपहरण के एक मामले में अदालत से लगातार गैरहाजिर रहने पर आरोपी करण कुमार के खिलाफ दो जुलाई को सूरजकुंड थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 209 के तहत नया मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के आदेश पर की गई।


आरोपी करण कुमार के खिलाफ पहले से थाना सूरजकुंड में वर्ष 2023 में अपहरण, मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज है। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) की अदालत में चल रही थी। अदालत में कई बार समन और उद्घोषणा जारी किए जाने के बावजूद आरोपी पेश नहीं हुआ। अदालत ने पाया कि उद्घोषणा जारी होने के बाद निर्धारित अवधि बीत जाने के बावजूद आरोपी जानबूझकर अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने उसे उद्घोषित व्यक्ति घोषित करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को बीएनएस की धारा 209 के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। अदालत ने पुलिस को आरोपी की चल-अचल संपत्तियों का विवरण प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यक होने पर कुर्की की कार्रवाई की जा सके। साथ ही मामले में गवाहों की अगली सुनवाई चार जुलाई 2026 के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed