{"_id":"64149a9ff87ff4370b081164","slug":"motivational-speaker-vivek-bindra-in-custody-for-making-video-in-court-faridabad-news-c-1-1-352753-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अदालत में वीडियो बनाने पर मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा हिरासत में, थाने ले जाकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अदालत में वीडियो बनाने पर मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा हिरासत में, थाने ले जाकर छोड़ा
Fri, 24 Mar 2023 04:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 04:33 PM IST
सार
ओमेक्स हाईट्स सोसाइटी निवासी गीतिका बिंद्रा ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में कहा उनके और पति विवेक बिंद्रा के बीच कई सालों से विवाद है। महिला ने अदालत में खर्चे का केस डाल रखा है।
विज्ञापन
विवेक बिंद्रा
- फोटो : @DrVivekBindra
विस्तार
फरीदाबाद में अदालत की कार्यवाही के दौरान वीडियो बनाने पर अदालत ने मोटिवेशनल स्पीकर को फटकार लगाई साथ ही उसका फोन भी जब्त करा दिया। अदालत की नाराजगी के बाद परिसर में मौजूद पुलिस स्टाफ ने उसे हिरासत में ले लिया और सेंट्रल थाने ले गए, हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। विवेक बिंद्रा की पत्नी ने पुलिस को उसके खिलाफ शिकायत भी दी है। गीतिका बिंद्रा और विवेक के घरेलू विवाद का केस अदालत में विचाराधीन है, इसी की सुनवाई के दौरान वह वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन
ओमेक्स हाईट्स सोसाइटी निवासी गीतिका बिंद्रा ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में कहा उनके और पति विवेक बिंद्रा के बीच कई सालों से विवाद है। महिला ने अदालत में खर्चे का केस डाल रखा है। इसकी सुनवाई शुक्रवार को न्यायाधीश अमृत सिंह की अदालत में चल रही थी। इस दौरान विवेक अपने मोबाइल में अदालत के अंदर की वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन
न्यायाधीश ने उसे ऐसा करते देख लिया और परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी से उसे हिरासत में लेने को कहा। विवेक ने वीडियो डिलीट कर दी लेकिन फोटो डिलीट नहीं कर पाया। शिकायत में कहा गया विवेक से उनके पत्नी की जान को खतरा है। वह उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए वीडियो बना रहा था। सेंट्रल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया महिला की शिकायत मिल चुकी है। विवेक बिंद्रा का मोबाइल जब्त कर जांच की गई, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन फॉलोवर
विवेक बिंद्रा के इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन फॉलोवर है। सोशल मीडिया एकाउंट के अनुसार डॉ. विवेक बिंदा कई विषयों पर मोटिवेशनल स्पीच देते हैं। बड़ा बिजनेस डॉटकाम के सीईओ व संस्थापक भी है। उनके वीडियो सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय रहते हैं। विवेक के फेसबुक पर दस मिलियन फॉलोवर हैं।
मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा को हिरासत में लिए जाने की खबर पर बाद में पुलिस द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा, 'पुलिस ने विवेक बिंद्रा का मोबाइल चेक किया था, इसमें वीडियो जैसा कुछ नहीं मिला..जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।