फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Motivating students to speak with confidence

Faridabad News: छात्राओं को आत्मविश्वास से बोलने के लिए किया प्रेरित

Sun, 06 Jul 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Motivating students to speak with confidence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के निर्देशानुसार पंचकूला के संयुक्त निदेशक सेकेंडरी शिक्षा (एचसीएस) संजीव कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल और खंड शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद डॉ. कमल सिंह ने शनिवार को एनआईटी-5 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और एनआईटी-3 में मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की कंप्यूटर लैब, भाषा प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षाओं, पुस्तकालय और शौचालयों की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपस्थिति और परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। संयुक्त निदेशक ने छात्राओं को आत्मविश्वास से बोलने और भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को खेल और शारीरिक शिक्षा की दिशा में भी सतत प्रयास करने के लिए कहा ताकि विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आईसीटी लैब और भाषा प्रयोगशाला के पूर्ण उपयोग और तकनीकी विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के छात्र तकनीकी क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों के बराबर शिक्षा प्राप्त कर सकें, इसके लिए आधुनिक संसाधनों का पूरा उपयोग होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed