फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother slapped children 12 times in 19 second in Faridabad after scratch on mobile screen cctv video

19 सेकंड में बच्चों को जड़े 12 थप्पड़: फोन की स्क्रीन पर आई स्क्रैच; फौजी की पत्नी ने मासूमों को बर्बरता से पीटा

Wed, 30 Sep 2026 09:47 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Sep 2026 09:47 AM IST
सार

फरीदाबाद में एक मां ने मोबाइल की स्क्रीन पर खरोंच आने पर अपने दो मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर एक पड़ोसी युवक घर पहुंचा, जिसके बाद मारपीट की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Mother slapped children 12 times in 19 second in Faridabad after scratch on mobile screen cctv video
मां ने मोबाइल स्क्रैच पर बच्चों को पीटा, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में मोबाइल की स्क्रीन पर स्क्रैच आने पर मां ने अपने दो बच्चों की पिटाई कर दी। 6 साल की बेटी को 12 सेकेंड में 8 और 4 साल के बेटे को 19 सेकेंड में 12 थप्पड़ मारे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी युवक पहुंचा। बच्चों के साथ मारपीट की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी  कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन




बच्चों के पिता सेना में नायक हैं और राजस्थान में तैनात हैं। उनका आरोप है कि पत्नी पहले भी बच्चों के साथ मारपीट कर चुकी है। पत्नी के मायके वाले पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। मामले को लेकर बच्चों के दादा ने पवर्तिया कॉलोनी चौकी में शिकायत दी है।
विज्ञापन


अब जानिए क्या है पूरा मामला…

बच्चों के पिता आर्मी में तैनात
नगला पार्ट-2 के रहने वाले सतबीर (31) ने बताया कि वह आर्मी में हैं और इस समय राजस्थान में तैनात हैं। साल 2016 में 12वीं करने के बाद वह सेना में भर्ती हुए थे। इसके बाद साल 2019 में उनकी शादी सागरपुर निवासी सोनिया (28) से हुई थी। सोनिया ने बीए तक पढ़ाई की है। उनकी बेटी 6 साल और बेटा 4 साल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बच्चों को पीटने का आरोप
सतबीर ने बताया कि सेना में भर्ती होने के बाद वह घर से दूर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी बच्चों और उनके माता-पिता के साथ रहती है। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी पहले भी छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को पीटती रही है। जब भी उन्होंने इसकी शिकायत पत्नी के मायके वालों से की, तो उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती रही।

3 महीने पहले घर में लगवाए थे कैमरे
सतबीर ने बताया कि बार-बार बच्चों के साथ मारपीट से परेशान होकर उन्होंने करीब तीन महीने पहले घर में कैमरे लगवाए थे। इन्हीं कैमरों में बच्चों के साथ मारपीट की यह घटना रिकॉर्ड हो गई। 27 सितंबर को घटना के दिन उनके मम्मी-पापा नूंह में अपने घर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे ही थे।

पड़ोसी युवक ने आकर न मारने को कहा
सतबीर ने बताया कि घटना शाम करीब 7 बजे की है। बेटी मोबाइल चला रही थी। इसी दौरान उसकी मां सोनिया वहां आती है और मोबाइल को देखती है। मोबाइल की स्क्रीन पर स्क्रैच देखकर वह चिल्लाने लगती है और बच्ची को थप्पड़ मारना शुरू कर देती है। वह 12 सेकेंड में बेटी को 8 थप्पड़ मारती है। इसके बाद पत्नी बेटा को 7 सेकेंड में 4 थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी युवक घर में आता है और बच्चों को न मारने की कहता है।

पत्नी के मायके वालों पर धमकाने का आरोप
सतबीर ने पत्नी के मायके वालों पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पत्नी के मायके वाले उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हैं। उन्होंने पहले भी इस मामले को लेकर पत्नी के परिवार से बात की थी, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। अब बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
 

बच्चों के दादा ने पुलिस में दी शिकायत
मामले को लेकर बच्चों के दादा बिशन सिंह ने पवर्तिया कॉलोनी चौकी में शिकायत दी है। चौकी इंचार्ज महेश ने बताया कि वह अभी बाहर हैं। चौकी पहुंचने के बाद मामले की जानकारी लेकर जांच करेंगे। वहीं, बच्चों के पिता सतबीर ने अपनी पत्नी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed