फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother-in-law and brother-in-law beat up daughter-in-law and threw her out of the house

Faridabad News: बहू को सास और देवर ने मारपीट कर घर से निकाला

Thu, 09 Nov 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and brother-in-law beat up daughter-in-law and threw her out of the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। ससुराल गई बहू के साथ सास और देवर में मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। बहू ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सास व देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दिल्ली निवासी माधवी शर्मा ने बताया कि उनकी शादी करीब 10 महीने पहले आदर्श नगर निवासी पवन के साथ हुई थी। शादी के बाद से उनके पति व ससुराल वालों के साथ अनबन शुरु हो गई। जिसके चलते उनका कोर्ट में केस चल रहा है। 25 अक्तूबर को वह अपने ससुराल वापस रहने के लिए गई। तो उनकी सास बाला और देवर दीपक ने उनको घर में घुसने से मना कर दिया। साथ ही उनके साथ मारपीट करने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। जिस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना आदर्श नगर प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर सास व देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed