फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother, hurt by child's kidnapping, consumed poison and died

Faridabad News: बच्चे के अपहरण से आहत मां ने खाया जहर, मौत

Wed, 23 Apr 2025 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Mother, hurt by child's kidnapping, consumed poison and died
ग्रीनफील्ड कॉलोनी में हुई वारदात, परिचित ने ही कहासुनी के बाद किया था 4 माह के बच्चे का अपहरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र की ग्रीनफील्ड कॉलोनी में 4 महीने के बच्चे के अपहरण से आहत महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम एक पुराने स्कूल समय से ही परिचित ने घर आकर कहासुनी के बाद उनके बच्चे का अपहरण कर लिया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना की पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी परिचित को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया है। पुलिस टीम अब अपहरण के साथ ही एफआईआर में आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा भी जोड़ने जा रही है। मृतक महिला की पहचान ग्रीनफील्ड कॉलोनी की रहने वाली मीनाक्षी के तौर पर हुई। उनकी शादी साल-2018 में हिमांशु से हुई थी। हिमांशु दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित एक कंपनी के कार्यालय में सहायक प्रबंधक हैं। उनके पांच साल और चार माह के दो बेटे हैं। हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उनकी पत्नी मीनाक्षी ने कॉल कर बताया कि यूपी के संभल निवासी पुराना दोस्त सुभाष उर्फ चीकू उससे मिलने घर आया था। कहासुनी के बाद वो 4 महीने के बच्चे को छीनकर ले गया।
विज्ञापन

मीनाक्षी ने कॉल पर ही पति को बताया कि इससे दुखी होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। हिमांशु के ये कॉल सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई। हिमांशु ने अपनी बहन को कॉल कर बताया और मीनाक्षी को अस्पताल पहुंचाया। डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस ने नाकेबंदी कर बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-21ए में छिपा है। पुलिस ने घटना के 10 घंटे के अंदर ही आरोपी सुभाष को सेक्टर-21ए से गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि महिला मीनाक्षी की इलाज के दौरान बुधवार दोपहर बाद मौत हो गई। आरोपी सुभाष से पूछताछ में पता चला कि वो मीनाक्षी को स्कूल के समय से जानता था। मंगलवार शाम वह मीनाक्षी से मिलने उसके घर आया था। यहां कहासुनी होने पर वो बच्चे को लेकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed