फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother doubts daughters on theft of lakhs

लाखों की चोरी पर मां ने बेटियों पर जताया शक

Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mother doubts daughters on theft of lakhs
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित इरोज गार्डन में एक बुजुर्ग महिला के घर से 24 लाख 79 हजार रुपये व लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। पीड़िता ने अपनी दो बेटियों, बेटे के दोस्त व उसकी मां पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इरोज गार्डन निवासी पुष्पा ने पुलिस को बताया कि 20 मई को उनका बेटा संजीव कोरोना संक्रमित हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुष्पा घर पर अकेली थी। संजीव ने अपने दोस्त अंकुर की मां को देखभाल के लिए उनके पास छोड़ रखा था। तीन-चार दिन बाद उनकी तबीयत भी खराब हो गई। वह अपने घर व अलमारियों की चाभी लेकर लाजपत नगर स्थित बेटी नीलम के घर पर चली गईं। उन्होंने चाभी नीलम व दूसरी बेटी अनीता को दी थी। कुछ दिनों में बेटे का स्वास्थ्य ठीक हो गया। अस्पताल से छुट्टी दिलाने के लिए रुपयों की जरूरत थी। पुष्पा रुपये लेने घर आईं, तो देखा कि अलमारी से करीब 25 लाख रुपये व आभूषण गायब थे। बेटे की तबीयत को देखते हुए उन्होंने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को नही दी। संजीव के घर आने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने नीलम, अनीता, अंकुर व अंकुर की मां खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed