{"_id":"6182c89c582ff56cbe460706","slug":"mother-child-care-unit-to-be-built-in-bk-civil-hospital-faridabad-news-noi6140709130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके नागरिक अस्पताल में बनेगी मदर चाइल्ड केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीके नागरिक अस्पताल में बनेगी मदर चाइल्ड केयर यूनिट
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में जल्द ही मदर चाइल्ड केयर यूनिट के कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। हरियाणा सरकार के द्वारा पीडब्ल्यूडी को अभी तक 13 करोड़ रुपये अस्पताल को बनाने के लिए दे दिए गए हैं। अभी बीके अस्पताल की पहली मंजिल पर बने प्रसव कक्ष के साथ जच्चा-बच्चा वार्ड है। अब मदर चाइल्ड केयर यूनिट को बनाया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि दिवाली के बाद मदर चाइल्ड केयर यूनिट के कार्य का शुभारंभ कर दिया जाएगा। पहले यह मदर चाइल्ड केयर यूनिट ऑक्सीजन प्लांट की जगह पर बनाया जा रहा था लेकिन, कोरोना काल को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट की जरूरत सबसे ज्यादा थी इसलिए उस जगह पर ऑक्सीजन प्लांट को बना दिया गया। अब पीडब्ल्यूडी के तहत मदर चाइल्ड केयर यूनिट के लिए अन्य जगह का चयन किया जाएगा। जगह के चयन के बाद कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मदर चाइल्ड केयर यूनिट करीब 20 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है जिसके चलते हरियाणा सरकार के द्वारा अभी तक पीडब्ल्यूडी को 13 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं।
सीएमओ के अनुसार, मदर चाइल्ड केयर यूनिट शुरू होने से जहां जच्चा-बच्चा को काफी बेहतर सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी ओर इस यूनिट में गर्भवती महिलाओं के लिए आईसीयू की सुविधा को भी शुरू किया जाएगा जिसके चलते गंभीर गर्भवती महिलाओं को दिल्ली रेफर नहीं किया जाएगा। मदर केयर यूनिट 200 बेड का होगा। जिसमें से कुछ बेड पर आईसीयू की सुविधा भी दी जाएगी। इसकी सरकार ने मंगलवार को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।