{"_id":"642ac25739cb9c85c6077a66","slug":"mother-and-child-in-the-district-hospital-faridabad-news-c-1-1-400405-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा के लिए बनेगी सात मंजिला इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा के लिए बनेगी सात मंजिला इमारत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा के लिए बनेगी सात मंजिला इमारत
सभी सुविधाएं मिलेंगी, अगले महीने से शुरू होगा पुरानी बिल्डिंग गिराने का काम
200 बेड होगी इमारत, तैयार करने में करीब 20 महीने लगेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा के लिए 200 बेड का सात मंजिला इमारत बनेगी। मई के अंत तक पुरानी बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू किया जा सकता है। 103 करोड़ की लागत से इसे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तैयार करेगा। यहां महिलाओं और बच्चों के इलाज के लिए सभी सुविधाएं होंगी। इससे लोगों को दिल्ली जाने से छुटकारा मिलेगा।
बीके अस्पताल पर शहर की बड़ी आबादी निर्भर है। जिले के करीब 46 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव के मामले गंभीर होने पर नागरिक अस्पताल रेफर किए जाते हैं। बेड की कमी और अन्य सुविधाओं के अभाव में प्रसूता रेफर दर बढ़ती जा रही है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 30 मामले प्रसव के लिए पहुंच रहे हैं। कई बार अव्यवस्था के कारण दो-दो प्रसूताओं को एक ही बेड पर शिफ्ट किया जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसके अलावा अस्पताल गंभीर मामलों को दिल्ली के लिए रेफर किया जाता है। विभाग बनने के बाद लोगों को दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं है। महिलाओं और बच्चों से संबंधित रोग का इलाज मिलेगा।
-- -
पहले गिराई जाएगी बिल्डिंग
अस्पताल में लैब के सामने की पुरानी बिल्डिंग को गिराने की योजना है। पुरानी बिल्डिंग को गिराने के लिए पीडब्ल्यूडी को फाइल भेजी गई है। फाइल मंजूर होते ही काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अस्पताल के प्रवेश द्वार सहित अन्य सड़कें भी बनाई जाएंगी। इसे तैयार करने में करीब 20 महीने लगेंगे।
विज्ञापन
-- -
सात मंजिला होगी इमारत, मिलेंगी ये सुविधाएं
याेजना के अनुसार, 200 बेड की व्यवस्था केवल जच्चा-बच्चा के लिए की जाएगी। बच्चों के लिए अलग से शिशु विभाग स्थापित होगा। आईसीयू और सर्जरी कक्ष सहित महिला रोग विशेष ढांचागत व तकनीकी व्यवस्था होगी। गंभीर मामलों की रेफर दर कम होगी। इसमें बीपी, मधुमेह, एम्च्योर बेबी केयर सर्विस हाई तकनीक युक्त होगी। हर बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी। परिसर में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाएगी। यहां तीमारदारों के रुकने की भी व्यवस्था की जाएगी। साफ जल, शौचालय और लिफ्ट जैसी जरूरी सुविधाएं भी होंगी। पार्किंग के लिए अलग से जगह चिह्नित की जाएगी।
-- -
अस्पताल में जच्चा-बच्चा के लिए अलग से भवन बनाया जाना है। फिलहाल कागजी काम चल रहे हैं। कुछ दिनों में पुरानी बिल्डिंग गिराने का काम किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को काम सौंपा गया है। अस्पताल लोगों को बेहतर सुविधाएं देने में जुटा है। - डॉ. सविता यादव, पीएमओ, बीके अस्पताल