फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Most of the children and senior citizens are facing problem

Faridabad News: कनिष्का टावर सोसाइटी में लिफ्ट खराब, 50 परिवार परेशान

Sun, 25 Jun 2023 07:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 25 Jun 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Most of the children and senior citizens are facing problem
बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को हुई सबसे ज्यादा दिक्कत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-34 कनिष्का टावर सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने के कारण 50 परिवार परेशान हैं। सबसे ज्यादा बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि अक्सर लिफ्ट खराब होने की समस्या बनी रहती है।

सेक्टर-34 कनिष्का टावर में 2004 से लोग रह रहे हैं। 11 मंजिला सोसाइटी में तीन टावर हैं। वैसे तो तीनों टावरों में लिफ्ट खराब होने की समस्या बनी हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत टावर ए के लोगों को हो रही है। रविवार सुबह अचानक ए टावर की दोनों लिफ्ट खराब हो गईं। सीढ़ियों से आवागमन के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को हुई। लोगों का आरोप है कि अक्सर लिफ्ट बंद होने की समस्या बनी रहती है, लेकिन बिल्डर की ओर से कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन



बिना समाधान के सीएम विंडो से शिकायत बंद की
सोसाइटी निवासी मनीष कुलेरिया, नरेश चेची, नरेंद्र और अंकुश अग्रवाल ने बताया कि सोसाइटी की जर्जर लिफ्ट से लोग डर के साए में जी रहे हैं। रविवार को अचानक दोनों लिफ्ट खराब हो गईं। बिल्डर, नगर निगम और सीएम विंडो पर शिकायत की गई है लेकिन किसी भी प्रकार से सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों में एक बार जांच के बाद बिल्डर को समस्या के समाधान के आदेश दिए, लेकिन कुछ नहीं हो पाया। सीएम विंडो से भी शिकायत बंद कर दी। आलम यह है कि लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed