फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than two hundred vehicles stolen in a month

Faridabad News: महीने भर में दो सौ से ज्यादा वाहन चोरी, करीब 100 घरों में लगाई सेंध

Sat, 23 Sep 2023 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
More than two hundred vehicles stolen in a month
कैलाश गठवाल
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में पुलिस पर चोरों का दबदबा लगातार हावी बना हुआ है। चोर रोजाना करीब सात वाहन और तीन घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले एक माह के आंकड़ों के अनुसार शहर के तीनों जोन से चोर दो सौ से ज्यादा वाहन चोरी कर चुके हैं और करीब 100 मकानों में सेंध लगाकर लाखों की नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर गए। पुलिस पिछले तीन माह में भी चोरों के किसी बड़े गैंग को नही पकड़ पाई है।
क्राइम ब्रांचों ने कुछेक छोटे वाहन और घरेलू चोरों को गिरफ्तार करने में जरूर सफलता हासिल की है लेकिन चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने में कामयाब नही हो पाए हैं। करीब दस दिन पहले पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने सभी क्राइम ब्रांच प्रभारियों की मीटिंग ली थी। इसमें भी वाहन चोरी का मुद्दा अहम था। इसके बावजूद आंकड़ों में कोई खास फर्क देखने को नही मिला। पुलिस प्रवक्ता सूबेसिंह का कहना हैं कि पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारी और क्राइम ब्रांच को निर्देश दिया हैं कि चोरी के मामलों पर नकेल कसें।
विज्ञापन

राजस्थान और नूंह से आते हैं वाहन चोर
पिछले कुछ मामलों में पकड़े गए वाहन व घरेलू चोरों की पूछताछ में एक बात सामने आई कि ज्यादातर वाहन चोर राजस्थान व नूंह के रहने वाले हैं। कुछ चोर आदतन अपराधी भी हैं। वह जमानत पर बाहर आते ही दोबारा से चोरी करने लगते हैं। पुलिस अब ऐसे अपराधियों के जेल से बाहर आने के बाद से ही गतिविधियों पर नजर रखने का काम कर रही है। ताकि अपराध करने से पहले या बाद में उसे आसानी से पकड़ा जा सके। चोरी के वाहनों को आरोपी आसानी से दूसरे जिलों में बेच देते हैं। ग्रामीण इलाकों में वाहनों की चेकिंग कम होने के कारण ये पकड़ में नहीं आते। आरोपी वाहनों के नंबर प्लेट भी बदल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए मामले
सेक्टर-16 में चोरों ने एक कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चुरा लिया। पीड़ित आशीष कुमार ने शिकायत में बताया वह एक कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 21 सितंबर को वह किसी काम से सेक्टर-16 गया था। किसी ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया। सेक्टर-90 स्थित गांव बडौली प्रह्लादपुर में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी पांच बकरी और तीन बकरे चोरी कर लिए। पीड़ित रियाजुद्दीन ने पुलिस को बताया वह गांव बडौली प्रह्लादपुर के रहने वाले हैं। 21 सितंबर उसने बकरे और बकरी को एक कमरे में बंद कर सोने चला गया। अगले दिन सुबह पाया कि कमरे से सभी बकरी और बकरे गायब है। कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। इधर, एतमादपुर में चोरों ने युवती के घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़िता ने घर खरीदने के लिए पैसे रख रखे थे। पीड़िता मनीषा ने शिकायत में बताया एतमादपुर में परिवार के साथ रहती है। 21 सितंबर को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर में ताला लगाकर छत पर सोने चले गए। शुक्रवार सुबह घर का ताला टूटा था। अंदर लोहे के एक बक्से में रखे तीन लाख रुपये भी गायब थे। इसके अलावा पल्ला, ओल्ड व सेंट्रल थाना में एक-एक बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed