{"_id":"68ed0999afda8e31d4046dd9","slug":"more-than-600-students-from-30-schools-participated-in-the-childrens-festival-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53520-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाल महोत्सव में 30 स्कूलों के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाल महोत्सव में 30 स्कूलों के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन
पांच दिवसीय बाल महोत्सव 2025 का हुआ शुभारंभ, 46 प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित बाल भवन में राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल महोत्सव 2025 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस महोत्सव में कुल 46 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिन्हें चार वर्गों में विभाजित किया गया है। पहले दिन लगभग 30 स्कूलों के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम वर्ग (कक्षा 1 से 5), द्वितीय वर्ग (कक्षा 6 से 8), तृतीय वर्ग (कक्षा 9 से 10) और चतुर्थ वर्ग (कक्षा 11 से 12) है। इसमें एकल नृत्य, समूह नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, एकल गान, देशभक्ति समूह गान, बेस्ट ड्रामेबाज, नाटक, क्विज कॉन्टेस्ट, हैंडराइटिंग (हिन्दी/अंग्रेजी), कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, थाली एवं कलश सजावट, दिया-कैंडल डेकोरेशन, फन गेम्स आदि शामिल हैं।
महोत्सव में ऑन-द-स्पॉट एंट्री की भी व्यवस्था
कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिला फरीदाबाद के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं और प्रतिभागियों की सुविधा को देखते हुए ऑन-द-स्पॉट एंट्री की भी व्यवस्था की गई है। विभिन्न वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे और वहां से चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
बच्चों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने का सशक्त मंच है। परिषद की ओर से आयोजित ये प्रतियोगिताएं बच्चों में सृजनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
महोत्सव के पहले दिन लगभग 30 स्कूलों के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें प्रथम वर्ग में एकल नृत्य, समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस और द्वितीय वर्ग में बेस्ट ड्रामेबाज व देशभक्ति समूह गान का आयोजन किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल में बोबी गुप्ता, संदीप यादव, हेमलता, मनीषा, संजय मिश्रा एवं रेखा कादयान ने अपनी भूमिका निभाई। मंच संचालन सुनील नागर, विक्रम विवेक कुमार तथा बांके बिहारी ने किया। इस अवसर पर रविकांत गुप्ता, ईश्वर भारद्वाज, वीणा सहित बाल भवन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जिला स्तर पर विजेताओं को 14 नवम्बर 2025 को बाल दिवस के अवसर पर आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।