फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than 30 patients underwent deep brain stimulation surgery in Faridabad

फरीदाबाद: 30 से अधिक मरीजों की हुई डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी

Fri, 12 Sep 2025 04:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 04:30 PM IST
सार

डीबीएस प्रक्रिया में मस्तिष्क के विशेष हिस्सों में इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं, जिन्हें त्वचा के नीचे प्रत्यारोपित एक उपकरण से जोड़ा जाता है। 

विज्ञापन
More than 30 patients underwent deep brain stimulation surgery in Faridabad
सर्जरी करते डॉक्टर - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल में अब तक 30 से अधिक मरीजों की डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) सर्जरी की जा चुकी है। चिकित्सकों के अनुसार, यह तकनीक पार्किंसंस, डिस्टोनिया और एसेन्शियल ट्रेमर जैसे रोगों में तब उपयोगी होती है, जब दवाइयों से पर्याप्त राहत नहीं मिलती।

विज्ञापन


डीबीएस प्रक्रिया में मस्तिष्क के विशेष हिस्सों में इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं, जिन्हें त्वचा के नीचे प्रत्यारोपित एक उपकरण से जोड़ा जाता है। इससे हाथ-पैरों के कंपन, अकड़न, मांसपेशियों के संकुचन और शरीर के अनियंत्रित मुड़ने जैसे लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


अस्पताल के अनुसार, कई मरीजों को इस सर्जरी से लाभ हुआ है। 58 वर्षीय सरोज देवी ने बताया कि ऑपरेशन से पहले उन्हें रोजमर्रा के काम करने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed