फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than 15 thousand people are facing problems due to jammer in Faridabad

Faridabad: जैमर के कारण 15 हजार से अधिक लोगों को हो रही परेशानी, कई इलाके प्रभावित, जानें वजह

Mon, 27 Apr 2026 09:14 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 27 Apr 2026 09:14 PM IST
सार

नीमका जेल के जैमर की अधिक फ्रीक्वेंसी से 15 हजार से अधिक लोग परेशान हैं। इससे फोन संपर्क और अंतरजाल सेवा बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने जेल अधीक्षक नरेश गोयल से शिकायत की। कंपनी एक सप्ताह में समस्या ठीक करेगी।

विज्ञापन
More than 15 thousand people are facing problems due to jammer in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद के गांव नीमका स्थित जिला कारागार में लगे जैमर की वजह से जेल के अंदर रहने वाले कर्मचारियों के अलावा गांव नीमका व मिर्जापुर में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। नीमका जेल में लगे जैमर के कारण नीमका, मुजेड़ी, मिर्जापुर और सेक्टर-76 में कॉल ड्राप की समस्याओं से करीब 15 हजार से अधिक स्थानीय लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन


नीमका जेल हरियाणा की प्रमुख जेलों में शुमार है। जेल में कई कैदी चोरी छिपे मोबाइल फोन का प्रयोग करते हैं। वह मोबाइल फोन से ही रंगदारी मांगने, गैंग ऑपरेट भी करते हैं। औचक निरीक्षण में लगातार मोबाइल फोन की बरामदगी भी हो रही थी। इसी वजह से जेल में मोबाइल गतिविधि को पूरी तरह रोकने के लिए हाइ फ्रीक्वेंसी वाले मोबाइल जैमर लगाए गए हैं। नियम के अनुसार उस जैमर की फ्रीक्वेंसी 70 मीटर के दायरे तक होनी चाहिए। लेकिन नीमका जेल के अंदर लगे जैमर की फ्रीक्वेंसी 700 से 800 मीटर होने की वजह से जेल के आस पास व जेल के अंदर सरकारी क्वाटर में रहने वाले करीब 15 हजार से अधिक लोगों को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


उसी परेशानी को देखते हुए राजा जैत सिंह नीमका एसोसिएशन के पदाधिकारी यशपाल नागर, पवन नागर, प्रताप नागर, ज्ञानी कमांडो, हरीशचंद्र थानेदार, अनिल पहलवान, सतवीर ठेकेदार, उधम यादव मिर्जापुर, देवीराम नैन, योगेंद्र श्योराण, संजय यादव, अनिल कपासिया जेल अधीक्षक नरेश गोयल से मिले और उन्होंने इस समस्या को लेकर उनको अवगत करवाया। जिस पर जेल अधीक्षक ने उनके साथ दो पुलिसकर्मी को जांच करने के भेज जिसमें पाया कि सबसे ज्यादा परेशानी सेक्टर-73 की तरफ लगे जैमर के कारण ज्यादा परेशानी नीमका गांव में आ रही थी। उस वजह से उनके कई जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे है। इसके अलावा पढ़ाई करने वाले बच्चे, काम धंधे वाले लोगों को भी मोबाइल फोन नहीं मिलने, इंटरनेट कनेक्शन रुक रुक कर चलने से अनेकों तरह की दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या को लेकर उन्होंने कंपनी को पत्र लिख दिया है। जल्द ही कंपनी के कर्मचारी आकर फ्रीक्वेंसी को चेक करने के बाद ठीक कर दिया जाएगा। इस समस्या को ठीक करने में एक सप्ताह का समय लगेगा। अगर उसके बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं निकलता है तो वह उपायुक्त से मिलकर इस समस्या के बारे में अवगत करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed