{"_id":"66c8ca519f08a83a12086fb2","slug":"more-than-100-cameras-will-be-installed-in-esic-hospital-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-29627-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए ईएसआईसी अस्पताल में लगेंगे 100 से अधिक कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए ईएसआईसी अस्पताल में लगेंगे 100 से अधिक कैमरे
Fri, 23 Aug 2024 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
- पार्किंग में लाइटों को लगवाया, 8 बजे के बाद सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद/बल्लभगढ़। एनआईटी-2 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाएगा। जिसको लेकर सभी विभाग के इंचार्ज से जगह चयनित कर पत्र लिखकर अवगत कराने को कहा गया है। वहीं, अस्पताल की पार्किंग में लाइटों को लगवा दिया है। जिससे डॉक्टरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा सके।
डीन डॉ ए के पांडे ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की ओर से पत्र आया है कि डॉक्टरों व कर्मचारियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए। जिसके चलते अस्पताल की पार्किंग में जहां-जहां अंधेरा था, वहां लाइटों को लगवा दिया गया है। वहीं, साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा रात को आठ बजे के बाद लिफ्ट के पास पार्किंग एरिया में सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।
कैमरा लगाने के लिए जगह चिन्हित
अस्पताल व कॉलेज में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। उन जगहों का चयन करके अब सीसीटीवी कैमरों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अस्पताल के कॉरिडोर, होस्टल, बेसमेंट और अन्य जगहों पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाएगा। इसके अलावा लड़कों के हॉस्टल में और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस चौकी खोलने के लिए किया मेल
अस्पताल परिसर में मरीजों के साथ डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कोई परेशानी न हो उसके लिए एक पुलिस चौकी अस्पताल में खोलने के लिए पुलिस कमिश्नर को शुक्रवार को मेल किया गया है। अनुमति मिलने के बाद अस्पताल की ओर से एक जगह निर्धारित कर दी जाएगी। जिसके बाद पुलिस चौकी बन जाएगी।