फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than 10 deaths a day in each hospital

प्रत्येक अस्पताल में एक दिन में 10 से ज्यादा मौतें

Thu, 29 Apr 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
More than 10 deaths a day in each hospital
फरीदाबाद। कोरोना का नया स्ट्रेन और दूसरी लहर हावी है। लोग मर रहे हैं। आलम यह है कि आंकड़े चाहे कुछ कहें, लेकिन सरकारी निजी अस्पताल में हर दिन लगभग 10 लोगों की मौत हो रही है। सर्वोदय अस्पताल की इमरजेंसी में सेवा दे रहे डॉ. मोहित ने इसे लेकर फेसबुक पर पोस्ट डाली है। वह लिखते हैं कि बीते तीन दिन में उन्होंने जितने लोगों की मौत होते देखा वह बीते दो साल में हुई मौतों से ज्यादा है। उनसे बात करने पर पता चला कि 24 घंटों में लगभग दस लोगों की मौत सामान्य हो गई है। हालांकि इसमें से कुछ उपचार के दौरान तो कुछ अस्पताल के गेट पर ही दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

हालात इतने बदतर हैं कि मेडिकल सेवाएं और लोग नाकाफी हो गए हैं। बीते 24 घंटों में उनके सामने 30 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हुई। उसकी तीन माह पहले इस साल की शुरुआत में शादी हुई थी। परिवार को यह बताते हुए कि उनके परिवार का नौजवान नहीं रहा मोहित खुद कई बार टूटे। वह लिखते हैं कि इस घटना को वो जिंदगी भर भूल नहीं पाएंगे। इसी तरह दो अन्य निजी अस्पतालों के इमरजेंसी में कोविड ड्यूटी दे रहे डॉक्टरों ने भी नाम न बताने की एवज में बताया कि 24 घंटों में लगभग दस मरीज दम तोड़ रहे हैं। यह आंकड़ा दोनों तरह के मरीजों का है, जो भर्ती हो रहे हैं और इलाज के लिए अस्पताल गेट पर दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, बीके सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भी इसी तरह मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में अस्पताल में करीब सात लोगों की मौत हो गई। इसमें भी दोनों तरह के आंकड़े शामिल हैं। कुछ लोग अस्पताल आने तक मर गए तो कुछ लोग इलाज के दौरान हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण नहीं बदहाल सरकारी व्यवस्था ले रही जान
सरकारी सेवाएं किस कदर बदहाल हैं, इसकी हकीकत अस्पताल गेट पर दम तोड़ रहे लोगों के परिजनों की हालत खुद बता रही है। बीते पांच दिन में अकेले बीपीटीपी एरिया में तीन मौत हो गई हैं। तीन में से दो मौत अस्पताल के चक्कर काटने में ही हो गई। वहीं, इस क्षेत्र के लगभग 35 लोग संक्रमण की चपेट में हैं। ऐसे में लोगों को तनाव है कि इस तरह बदइंतजामी हावी रहेगी, तो लोग उपचार के अभाव में ही मारे जाते रहेंगे। बीपीटीपी एरिया की करीब 25 सोसाइटी के कन्वीनर रमेश गुलिया बताते हैं कि बीपीटीपी पार्क-2 में बीते तीन दिन में तीन मौतें हुई हैं। इसमें से दो की मौत इलाज के अभाव में तड़प-तड़पकर हुई है। ओमेक्स, पुरी, आरपी सवाना सहित कई बिल्डर की सोसाइटी है। प्रिंसेस पार्क, प्राइड सोसाइटी हैं। एक वेल्फेयर कमेटी सेक्टर-75 से 80 के बीच में करीब 26 से 27 एसोसिएशन हैं।
केस-1, सतेंद्र शर्मा
बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2 में सतेंद्र शर्मा (58) की तीन पहले तबीयत बिगड़ी। वह संक्रमित थे। आनन फानन में एंबुलेंस को कॉल कर मदद मांगी गई। एंबुलेंस पहुंचती इससे पहले सोसाइटी के लोगों ने गाड़ी से उन्हें सीएचसी खेड़ी कलां में ऑक्सीजन बेड दिलाने की कोशिश की। वहां, प्रभारी ने यह कह दिया कि उनका ऑक्सीजन स्तर 68 हो चुका है। बुखार अधिक है। बिना वेंटिलेटर या आईसीयू के जान नहीं बचेगी। इसे वापस ले जाओ। भर्ती नहीं कर सकते। रात को वह घर वापस लाए गए तो एंबुलेंस मिली। सीएचसी तिगांव लेकर गए तो वहां बेड फुल थे। एंबुलेंस के ड्राइवर ने कहा कि बीके अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश करते हैं। फिर इमरजेंसी एरिया में बिना बेड ही कुछ देर ऑक्सीजन दिया। एक दिन बिना भर्ती किए ही रखा। फिर वापस भेज दिया। दोपहर को घर पर छोड़ गए। अलवर के लिए शाम चार बजे किसी निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां वेटिलेटर मिलता इससे पहले उनकी मौत हो गई।

केस-2, सुरेंद्र सूरी
हिमाचल निवासी सुरेंद्र सूरी (33) की संक्रमण के कारण मौत हो गई। चार साल का बच्चा और पत्नी पार्क फ्लोर-2, में टावर नंबर-33 में अकेले पड़ गए, तो वे अपने मूल निवास हिमाचल लौट गए। सूरी संक्रमण से ज्यादा बीमार व्यवस्था के शिकार हुए। बीपीटीपी निवासी राहुल बताते हैं कि पांच दिन पहले 23 अप्रैल को उन्हें फोन आया कि सुरेंद्र की हालत नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत है। उनका ऑक्सीजन स्तर 80 से नीचे था। ग्रेटर फरीदाबाद में कई जगह मदद के लिए घूमें। पुलिस चौकी के पास क्लिनिक में गए तो ऑक्सीजन नहीं मिला। एक एंबुलेंस सहायक की मदद से पलवल में किसी से बात की। सर्वोदय में कोशिश की कि बेड मिले। पैरवी की। वहां से आकर डॉक्टर ने घर पर जांच की लेकिन बेड नहीं मिला। इस दौरान पलवल के गुरुनानक अस्पताल में लेकर गए। कहीं ऑक्सीजन नहीं तो कहीं वेंटिलेटर नहीं मिला। इसी बीच इलाज के लिए भटकते हुए सुरेंद्र की मौत हो गई। वह केपीएमजी में ऑडिटर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed