{"_id":"69e51d6d8035c2b56e0b954d","slug":"moonlight-panthers-team-won-by-four-runs-in-a-thrilling-match-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67945-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रोमांचक मुकाबले में चार रन से जीती मूनलाइट पैंथर्स की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रोमांचक मुकाबले में चार रन से जीती मूनलाइट पैंथर्स की टीम
विज्ञापन
मूनलाइट पैंथर्स टीम के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत संवाद
- आरके ब्लास्टर्स को हराया, मनीष बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को रोमांचक मैच में मूनलाइट पैंथर्स ने आरके ब्लास्टर्स को चार रन से हराया। टी-20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई मूनलाइट पैंथर्स ने नौ विकेट पर 156 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए मनीष डांग ने 24 गेंदों पर 46 रन बनाए। अरुण और सोनू ने 24-24 रन का योगदान दिया। आरके ब्लास्टर्स के लिए अमित सचदेवा ने तीन विकेट चटकाए। करण को दो व राहुल, अंबर, संजू व प्रताप को एक-एक विकेट मिला।
इसके जवाब में आरके ब्लास्टर्स की टीम नौ विकेट पर 152 रन ही बना सकी। आरके के अंबर ने 46 गेंदों पर 62 और रिजवान ने 23 गेंदों पर 41 रन बनाए। मूनलाइट पैंथर्स के लिए पीयूष ने तीन विकेट चटकाए। मनीष को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।