फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Monu came close to the woman to avenge the murder of a friend

दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए महिला के करीब आया था मोनू

Tue, 29 Mar 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Monu came close to the woman to avenge the murder of a friend
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में युवक मोनू ने अवैध संबंधों के कारण प्रेमिका के पति पर गोलियां चला दीं। घटना में महिला का पति बच गया। आरोपी ने दो बार फायरिंग की थी। एक बार गोली उसके कूल्हे को छूते हुए निकल गई। उसी रात दूसरी बार हमले में गोली उसके सिर में लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि हमला उसकी पत्नी ने करवाया है। हमलावर के साथ महिला के अवैध संबंध हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बुढ़ैना निवासी पीड़ित (50 ) ने शिकायत दी है कि वह फिलहाल कच्चा खेड़ी रोड पर रहता है। 25 मार्च की रात करीब 9 बजे वह तिगांव रोड पर अपनी दुकान से घर जा रहा था। आरएम हेल्थ केयर सेंटर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके दाहिने कूल्हे को छूकर निकल गई। घर पहुंचकर उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा व्यक्ति नशे में था। उन्होंने थाने में आकर शिकायत देने को कहा। रात करीब 11 बजे मोनू यादव उर्फ मुस्की अपने एक अन्य साथी के साथ घर में घुस आया और सिर में गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। छुट्टी होने के बाद वह घर आ गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए महिला के करीब आया मोनू
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में बुढ़ैना निवासी व्यक्ति पर जानलेवा हमले करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस हमलावर मोनू और उसके साथी की तलाश में जुटी है। दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमले के पीछे केवल अवैध संबंध ही नहीं दोस्त की हत्या का बदला भी छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, महिला के संबंध मोनू से पहले उसके दोस्त राजेश के साथ थे। राजेश भारत कॉलोनी में शराब बेचने का काम करता था। करीब छह महीने पहले कच्चा खेड़ीरोड पर कुछ युवकों ने राजेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हमले का आरोप एक दर्जन युवकों पर था। मोनू राजेश का पुराना दोस्त था। उसे शक था कि राजेश की हत्या महिला के पति ने ही करवाई है। उसे राजेश और महिला के अवैध संबंधों के बारे में पता लग गया था। सूत्रों के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। उसने बताया कि राजेश के जाने के बाद मोनू से उसकी बातचीत होने लगी। वह भी चाहती थी कि उसके पति को रास्ते से हटा दिया जाए। इसके लिए उसने मोनू के साथ मिलकर अपने पति को जान से मारने की योजना बनाई। थाना खेड़ीपुल प्रभारी सुभाष का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मोनू व उसके साथी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला पुरानी रंजिश से भी जुड़ा हुआ है। पुरानी फाइल की भी जांच की जा रही है। आरोपी नशे का आदी है।

पुलिस जांच में जुटी थी और घर में ही छिपा था हमलावर
मोनू दोबारा हमला करने पीड़ित के घर पहुंचा। इसी दौरान पुलिस आ गई। ये देख मोनू घर में ही छिप गया। पुलिस के जाने के बाद महिला ने कमरे का दरवाजा खोल दिया। रात करीब एक बजे मोनू ने तमंचे को पीड़ित के सिर पर सटाकर फायर कर दिया। पीड़ित को मरा समझकर मोनू भाग गया। गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य जाग गए और महिला के पति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। गोली सिर में फंस गई थी। वह आधी सिर के अंदर और आधी बाहर थी। डॉक्टरों ने गोली निकाल दी। पीड़ित अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed