Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Monkey menace in the park, causing trouble for people

Faridabad News: पार्क में बंदरों का आतंक, लोगों को परेशानी

Mon, 23 Nov 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Monkey menace in the park, causing trouble for people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी सेक्टर-49 स्थित श्री राम शरणम् पॉकेट के ए-ब्लॉक के पार्क में बंदरों की बढ़ती संख्या से निवासी परेशान हैं। पार्क में सुबह-शाम बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं। इससे सैर करने आने वाले बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बंदरों के अचानक लोगों की तरफ दौड़ने और खाने-पीने का सामान छीनने के डर से लोग पार्क में बैठने से भी कतराने लगे हैं। बच्चों के खेलने के दौरान बंदरों के हमले का डर बना रहता है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को अकेले पार्क में भेजने से बच रहे हैं।

स्थानीय निवासी हिमांशु ने बताया कि पार्क में सैर करने और कुछ समय बैठने के लिए आते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण शांति से बैठना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, निवासी सुजाता ने बताया कि बच्चों को खेलने के लिए पार्क में भेजते समय डर बना रहता है। बंदर अचानक दौड़ने लगते हैं। पहले कई बार बंदरों ने लोगों पर हमला किया है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी एलएन यादव ने बताया कि बंदरों की समस्या लगातार बनी हुई है। इसके कारण पार्क का इस्तेमाल करने में निवासियों को परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि नगर निगम को इसकी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed