फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Money stolen from sweet shop

Faridabad News: मिठाई की दुकान से सवा आठ लाख रुपये चोरी

Sat, 22 Aug 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Money stolen from sweet shop
फरीदाबाद। सेक्टर-22 मोड़ स्थित मिनी स्वीट्स दुकान का शटर मोड़कर चोर अंदर घुस गए और कैश काउंटर से करीब 8.25 लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हरिविंदर सिंह ने बताया कि उसकी सेक्टर-22 मोड़ पर मिनी स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान है। उसने 19 अगस्त की रात करीब 11 बजे दुकान को लॉक किया था। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे दुकान पर पहुंचा तो शटर बीच से मुड़ा हुआ मिला। कर्मचारियों से ताला खुलवाकर अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर कैश काउंटर से करीब 8 लाख 25 हजार रुपये गायब मिले। दुकानदार के मुताबिक यह रकम कर्मचारियों की सैलरी और बाहर के व्यापारियों की देनदारी चुकाने के लिए रखी गई थी। उसने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर वारदात करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बीस अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed