फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Money stolen from Shiva temple after breaking open five donation boxes.

Faridabad News: शिव मंदिर में पांच दानपात्र तोड़कर 50-60 हजार रुपये चोरी

Sun, 13 Sep 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Money stolen from Shiva temple after breaking open five donation boxes.
पीछे की खिड़की तोड़कर मंदिर में घुसा चोर, पहले भी हो चुकी है चोरी की तीन वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-10 स्थित टीसीसी शिव मंदिर में चोरों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए पांच दानपात्र तोड़कर करीब 50 से 60 हजार रुपये की दान राशि चोरी कर ली। वारदात रात करीब 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच हुई।

सुबह मंदिर पहुंचने पर पुजारी ने दानपात्र टूटे देखे तो चोरी का पता चला। मंदिर कमेटी के अनुसार मंदिर में चोरी की यह चौथी वारदात है। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी के सदस्य राम रूप आर्य ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे पुजारी राधिका प्रसाद मिश्रा मंदिर पहुंचे थे। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि पांचों दानपात्र टूटे हुए थे और उनमें रखी दान की रकम गायब थी। इसके बाद मंदिर परिसर और आसपास जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि चोर मंदिर के पीछे स्थित गेट के ऊपर एडजस्ट फैन लगाने के लिए बनाए गए रास्ते की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुआ था। इसी रास्ते से अंदर आने के बाद उसने दानपात्रों को तोड़ा और उनमें रखी रकम लेकर फरार हो गया। कमेटी के सदस्यों के मुताबिक इससे पहले जुलाई में भी मंदिर में चोरी हुई थी। राम रूप आर्य ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article