फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Money siphoned off after hacking mobile and promising solar panels.

Faridabad News: सोलर प्लेट दिलाने और मोबाइल हैक कर रुपये उड़ाए

Wed, 15 Jul 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Money siphoned off after hacking mobile and promising solar panels.
दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में दो अलग-अलग मामलों में करीब 4.55 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। पहले मामले में सोलर प्लेट की आपूर्ति का झांसा देकर कारोबारी से 3.56 लाख रुपये ठग लिए गए। दूसरे मामले में मोबाइल हैक कर छात्रा के बैंक खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। दोनों मामलों में संबंधित साइबर थाना पुलिस ने 13 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बल्लभगढ़ निवासी मनोज छोक्कर ने शिकायत में बताया कि 19 जून को खुद को सोलर प्लेट लगाने वाली कंपनी का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने सोलर प्लेट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। कोटेशन के आधार पर उन्होंने 22 जून को अपनी फर्म के खाते से 3,56,940 रुपये कंपनी के खाते में भेज दिए। आरोप है कि भुगतान के बावजूद न तो सोलर प्लेट की आपूर्ति की गई और न ही राशि लौटाई गई। बाद में कंपनी के प्रतिनिधियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। वहीं, जवाहर कॉलोनी निवासी कशिश कुकरेजा ने शिकायत दी कि 6 जून को परीक्षा देकर लौटते समय उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया और बैंक खाते से उनकी जानकारी के बिना 99 हजार रुपये निकल गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस रकम की रिकवरी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed