फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Money fall like rain in dhanteras

Faridabad News: धनतेरस पर कारोबारियों पर हुई धन की वर्षा

Fri, 10 Nov 2023 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Money fall like rain in dhanteras
- गुलजार नजर आई सोने-चांदी की दुकानें
विज्ञापन

- परंपरा के मुताबिक लोगों ने की बर्तनों की भी खरीदारी


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। धनतेरस पर शहर के कारोबारियों पर धन के देवता कुबेर की खासी कृपा रही। सोने चांदी के आभूषण खरीदने के साथ-साथ लोग परंपरा को निभाते हुए अलग-अलग धातुओं के बर्तन भी खरीदते दिखे। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिले में लगभग 800 करोड़ रुपये के कारोबार का व्यापार हुआ। 2500 से अधिक दो पहिया और लगभग 2200 कारों को लोग घर ले गए। कारोबारियों के मुताबिक पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बाजार में बिक्री बहुत अच्छी रही।
सुबह से ही मार्केट में खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मार्केट में भीड़ की वजह से दुकानदारों को सांस लेने की फुर्सत तक नहीं थी। लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह बना हुआ था। शाम होते-होते शहर के बाजार रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी में जगमगा उठे। खरीदारी के लिए विशेष तौर से बर्तनों और सोने चांदी की दुकानों पर ग्राहकों की अधिक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


धनतेरस को खरीदारी के लिए शुभ अवसर माने जाने के कारण हर किसी को इस मौके पर खरीदारी करते देखा गया। बाजारों की रौनक देखते ही बन रही थी। हर किसी ने अपनी आर्थिक क्षमता के मुताबिक अपनी पसंदीदा खरीददारी की। बाजार में सुबह से ही बर्तन आभूषण के अलावा खील बताशे की दुकानें सजी गई। धनतेरस पर कुछ विशेष खरीदने के साथ-साथ लोग दीपावली के लिए दीयों से लेकर खील बताशे और सजावटी सामान की खरीददारी भी करते नजर आए। धनतेरस पर लोगों ने एडवांस बुकिंग पर सोने चांदी के आभूषण खरीदने के साथ-साथ अपनी मनपसंद गाड़ियां भी खरीदी। मुख्य बाजारों में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के स्टॉलस पर भी खरीदारी करने वालों का तांता लगा देखा गया। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भी ब्रिकी जोरों पर रही। जहां एक ओर बाजारों में भीड़ भाड़ रही। वहीं शहर के मंदिरों में भी खासी संख्या में लोग पूजा पाठ के लिए पहुंचे। दिनभर मंदिरों में नई गाड़ियों की पूजा के लिए पहुंचने से पंडितों में भी खुशी बनी हुई थी। इसके साथ पूजा में विशेष महत्व रखने वाली सामग्री और शुभ माने जाने वाली वस्तुओं में झाडू और धनिया की ब्रिकी भी खूब हुई। झाडू विक्रेताओं ने भी भीड़ काे देखते हुए ग्राहकों से मनचाहे दाम वसूल किए। लोगों ने विशेष पूजा अर्चना की। मंदिरों में भी सुबह और संध्या के अमृत काल के शुभ मुहूर्त पर शाम 5 बजकर 35 मिनट से संध्या काल पर 07 बजकर 20 मिनट पर विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपरा निभाते हुए लोगों ने की बर्तनों की खरीदारी
धनतेरस पर अधिकांश मध्य वर्गीय परिवार परंपरा के मुताबिक बर्तनों की खरीददारी करते नजर आए। इन बर्तनों में भी ग्राहकों की पंसद स्टीम के मुकाबले कांच व नॉन स्टीक खरीदने में रही। इसी के साथ किसी ने पूजा की थाली तो किसी ने किचन में जरूरत के हिसाब से बर्तन खरीदे। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए दुकानदाराें भी व्यस्त रहे। बर्तन व्यापारियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग आइटम के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए हुए थे। खरीददारी में स्टील, एल्युमीनियम कांसे के बर्तनों के अलावा लोगों नॉन स्टीक और कांच के बर्तन भी खरीदते नजर आए। महिलाएं रसोई के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी खरीदती दिखी।


सोने चांदी के आभूषण की दुकानों पर उमड़ी भीड़
धनतेरस के दिन सोने और चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। ज्वैलरी की दुकानों में खरीदारी करने वालों में महिलाओं की खासी तादाद रही। आभूषणों में महिलाओं की पहली पंसद माने जाने वाले गहनों के अलावा चांदी और सोने के सिक्कों की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके साथ ही चांदी के बर्तनों में विशेष तौर से पूजा की थाली के साथ्-साथ लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं भी लोगों ने खरीदी। दीवाली की शॉपिंग में ब्रांडेड कपड़ों की खरीददारी करने वालों में युवाओं की खासी भीड़ शहर के शॉपिंग मॉल्स और शोरूमस में भी रही। खरीदारी को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह रहा।


यातायात पुलिस को करनी पड़ी खासी मशक्कत
धनतेरस के चलते शहर के मुख्य बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों की खासी भीड़ रही। इस कारण बाजारोंं में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यातायात पुलिस कर्मियों के भीड़ में वाहनों की स्थिति व्यवस्थित करने में पसीने छूट गए। दूसरी और शहर में हुई बारिश के कारण भी सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। शाम को सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed