फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Moksha Rawat wins two consecutive bouts to reach the third round of the Junior World Championships

Faridabad News: मोक्ष रावत लगातार दो मुकाबले जीतकर जूनियर विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दौर में

Tue, 14 Apr 2026 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Moksha Rawat wins two consecutive bouts to reach the third round of the Junior World Championships
ताइक्वांडो खिलाड़ी मोक्ष रावत। स्त्रोत कोच
-तीसरा मुकाबला जीतते ही पदक के लिए पेश करेंगे चुनौती
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। शहर के मोक्ष रावत ने उज्बेकिस्तान में आयोजित ताइक्वांडो जूनियर विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दो मुकाबले जीत लिए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और कजाकिस्तान के खिलाड़ियों को पटखनी दी। अब उनका तीसरा मुकाबला एक बार फिर से कजाकिस्तान के खिलाड़ी से होगा।

पहले मुकाबले में मोक्ष ने कजाकिस्तान के अरुक बयास के खिलाफ जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में उसने ऑस्ट्रेलिया के लॉसन नाइट को 12-10 और 10-5 से पटखनी देकर तीसरे दौर में स्थान पक्का किया। तीसरे मुकाबले के नतीजे बुधवार सुबह आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद मोक्ष के कोच और उनके माता-पिता बेहद खुश हैं। उनके कोच आनंद त्यागी ने कहा कि मोक्ष ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। यह सिर्फ शुरुआत है, हमें पूरी उम्मीद है कि वह उज्बेकिस्तान में भी तिरंगा फहराएंगे। वहीं, बेटे की जीत पर पिता सतीश रावत और माता दीपशिखा बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बता दें कि सोनीपत में आयोजित ट्रायल में प्रदेश भर के खिलाड़ियों के बीच मोक्ष ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्व चैंपियनशिप के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया था। मोक्ष फरीदाबाद के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। उनसे पहले दीपांशु ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed