फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Moksha Arora won silver medal in Gujarat

Faridabad News: मोक्षा अरोड़ा ने गुजरात में जीता रजत पदक

Thu, 02 Apr 2026 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Moksha Arora won silver medal in Gujarat
टेबल टेनिस में रजत पदक विजेता अपने कोच के साथ। स्त्रोत कोच
राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन


फरीदाबाद। गुजरात के गांधीधाम में चल रही कैडेट एंड सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में खेलते हुए फरीदाबाद की मोक्षा अरोड़ा ने रजत पदक हासिल किया। मोक्षा ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर 11 में खेलते हुए यह कामयाबी हासिल की। मोक्षा पूरी प्रतियोगिता में ही शानदार लय में दिखी। इस दौरान उन्होंने लीग चरण के मुकाबलों को बेहद आसानी से जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।


क्वार्टर फाइनल में उन्होंने एरी देबनाथ को बेहद आसानी से 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। सेमीफाइनल में मोक्षा ने महाराष्ट्र की आद्या को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी पाई। हालांकि, फाइनल में उनका दिन नहीं रहा और वह शुरुआत से ही थोड़ा सा दबाव में दिखीं। यही कारण रहा कि उन्हें 3-1 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मोक्षा के कोच सौरभ शर्मा ने बताया कि मोक्षा रजत पदक जीतकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वह महज 11 वर्ष की हैं, पर यह उनका पहला पदक नहीं है। इससे पहले भी इसी प्रतियोगिता में वह राज्य स्तर पर पदक जीत चुकी हैं और अन्य प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर पदक अपने नाम कर चुकी हैं। कोच ने बताया कि वह रोजाना चार घंटे जमकर टेबल-टेनिस का अभ्यास करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed