फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mohana flyover misses June deadline; target set for December 2026.

Faridabad News: मोहना फ्लाईओवर जून की समय सीमा चूका, दिसंबर 2026 तक लक्ष्य

Sat, 19 Sep 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mohana flyover misses June deadline; target set for December 2026.
परियोजना का करीब 40 फीसदी काम अभी बाकी, फ्लाईओवर के लिए बनाए जाने हैं कुल 74 पिलर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। मोहना रोड फ्लाईओवर को पूरा करने की पहली समय सीमा जून महीने में ही बीत चुकी है, लेकिन परियोजना का करीब 40 फीसदी काम अभी बाकी है। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दिसंबर 2026 तक फ्लाईओवर को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बचे हुए 40 फीसदी काम को महज तीन महीने में कैसे पूरा किया जाएगा।



अक्तूबर महीने में दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप लागू होने के बाद निर्माण गतिविधियों पर संभावित पाबंदियां इस चुनौती को और बढ़ा सकती हैं। विभाग के अनुसार, फ्लाईओवर का करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। फ्लाईओवर के लिए कुल 74 पिलर बनाए जाने हैं। इनमें करीब आठ पिलर अभी अधूरे हैं। करीब 300 मीटर हिस्से में पेयजल पाइप लाइन निर्माण में बाधा बनी हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, अब पाइपलाइन की समस्या दूर हो गई है। पाइप लाइन का काम एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अतिक्रमण भी बना निर्माण में बाधा

फ्लाईओवर के रास्ते में कुछ स्थानों पर अतिक्रमण भी निर्माण में बाधा बना हुआ है। जुलाई 2026 में पीडब्ल्यूडी ने करीब 12 से 13 दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। विभाग का आरोप है कि दुकानदारों ने पांच से 12 फीट तक विभागीय जमीन पर कब्जा किया है। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने साल 1990 में तत्कालीन नगर निगम की खुली नीलामी में दुकानें खरीदी थीं। उनके पास आवंटन पत्र और ट्रांसफर लेटर समेत पुराने दस्तावेज हैं। कई दुकानदारों ने नोटिस को अदालत में चुनौती दी है। व्यापारी नीरज कुमार के मामले में फरवरी 2026 में हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। उन्होंने निर्धारित 49.5 फीट चौड़े रास्ते से अधिक जमीन लिए जाने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट ने मामले में स्टे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटिया निर्माण की शिकायत पर विजिलेंस जांच

फ्लाईओवर के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने की शिकायत भी विजिलेंस में की गई हैं। मामले की जांच चल रही है। अब विभाग के सामने एक ओर 40 फीसदी बचे काम को दिसंबर तक पूरा करने की चुनौती है, वहीं दूसरी ओर ग्रैप लागू होने की स्थिति में निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।




फ्लाईओवर बनाने से कई गांवों को होगा फायदा

इस मार्ग से आईएमटी, सेक्टर-2, 62, 63, 64, 65 समेत दर्जनों रिहायशी कॉलोनियों और चंदावली, मुजैड़ी, नवादा, बुखारपुर, मच्छगर, दयालपुर, सोतई, बहबलपुर, लढौली, शाहपुर कलां, जुन्हैड़ा, कौराली, अटाली, चांदपुर, मोठूका, नंगला, अरुआ, छांयसा, नरहावली, पन्हैड़ा खुर्द, पन्हैड़ा कलां, नरियाला, हीरापुर, मोहना समेत दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। यमुना पार खादर के करीब 15 गांव भी इस मार्ग से जुड़े हैं।


मोहना एलिवेटेड मार्ग का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना को समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
- प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed