{"_id":"69ab15b8d2fc10a5d30b1b4f","slug":"modern-central-verge-and-jersey-barrier-will-reduce-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64343-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आधुनिक सेंट्रल वर्ज और जर्सी बैरियर से कम होंगी दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आधुनिक सेंट्रल वर्ज और जर्सी बैरियर से कम होंगी दुर्घटनाएं
विज्ञापन
सेक्टर-10 से तिगांव रोड तक के मुख्य मार्ग का कायाकल्प अंतिम चरण में
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों को जोड़ने वाले सेक्टर-10 से तिगांव रोड तक के मुख्य मार्ग का कायाकल्प अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएफडीए) द्वारा तैयार किए जा रहे इस मार्ग की सबसे बड़ी खासियत इसका नया डिजाइन है, जिसमें सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए आधुनिक सेंट्रल वर्ज (बीच का डिवाइडर) और जर्सी बैरियर का निर्माण किया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता विनय ढुल्ल ने बताया कि इस तकनीक के इस्तेमाल से न केवल अवैध यू-टर्न पर लगाम लगेगी, बल्कि रात के समय सामने से आने वाले वाहनों की रोशनी से होने वाली दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आएगी।
करीब दो माह के भीतर इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से सेक्टर तीन से लेकर सेक्टर 11 और वाईएमसीए जैसे प्रमुख रिहायशी व शैक्षणिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। अधिकारियों के अनुसार, सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण और ग्रीन बेल्ट को कब्जे से मुक्त कराकर चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। अब सड़क के बीचों-बीच मजबूत जर्सी बैरियर लगाए जा रहे हैं, जो एक तरफ से दूसरी तरफ अनियंत्रित होकर जाने वाले वाहनों को रोककर जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
सड़क निर्माण के साथ-साथ जलभराव की पुरानी समस्या को खत्म करने के लिए आधुनिक ड्रेन सिस्टम और नालों पर मजबूत स्लैब डाले गए हैं। सड़क के दोनों ओर सुरक्षित फुटपाथ बनाए गए हैं ताकि पैदल चलने वालों को कोई असुविधा न हो। विनय ढुल्ल ने बताया कि वर्तमान में फिनिशिंग का काम चल रहा है। इस मार्ग के तैयार होने के बाद स्थानीय निवासियों को गड्ढों और पीक आवर्स के दौरान लगने वाले जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।