{"_id":"5e3da0ca8ebc3ee5e15eaadf","slug":"models-on-surajkund-ramp-in-the-naga-narrative-faridabad-news-noi4907333198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागा नैरेटिव परिधान में रैंप पर चमके मॉडल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागा नैरेटिव परिधान में रैंप पर चमके मॉडल्स
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले में आयोजित फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करती मॉडल्स।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। अरावली की हसीन वादियों में सूरजकुंड मेले में आयोजित फैशन शो के दौरान शुक्रवार शाम पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड के परिधान पहने मॉडल्स ने रैंप वॉक शुरू की तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। फैशन डिजाइनर रितु बेरी द्वारा आयोजित इस फैशन शो में लाल, काला और सफेद रंग का बहुतायत में प्रयोग किया गया, जिसे ‘नागा नैरेटिव’ नाम दिया गया था।
फैशन शो की शुरुआत नागा डांस के साथ हुई। इसके बाद नागा परिधानों में सजी धजी मॉडल्स ने रैंप पर कैटवॉक शुरू किया तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। फैशन शो के दौरान नगालैंड के आदिवासी जीवन, वहां की संस्कृति, परिधान आदि को प्रदर्शित किया गया। फैशन शो का शुभारंभ जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने किया। रेणुका सिंह ने प्रसन्नता जताई कि प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रितु बेरी ने नगालैंड की ज्वैलरी व पोशाकों का गहराई से अध्ययन किया और उन्हें सूरजकुंड के मंच पर उतारा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी कपड़ों को डिजाइन करने में रुचि रखती हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी कला को जीवित रखने के लिए देश में हर साल आदि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर जनजातीय मंत्रालय के सचिव प्रवीन कृष्णा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, उनकी धर्मपत्नी डा. सोनिया खुल्लर, पर्यटन निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन, एडीजीपी सीआईडी अनिल राव, मंडलायुक्त संजय जून, उपायुक्त यशपाल यादव, एडीजे यशिका, पर्यटन निगम के महाप्रबंधक विकास यादव, अतिरिक्त उपायुक्त रामकुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
पंजाबी गायक कर्मराज के गीतों पर झूमे दर्शक
शुक्रवार शाम को फैशन शो के कारण दिन में चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। इस दौरान मॉडल्स वहां अभ्यास करती रहीं। वहीं छोटी चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वहां दर्शक पंजाबी गायक कर्मराज के गीतों पर झूमते नजर आए तो साथ ही जोन सात में डीजे और बीन की धुन पर दर्शक झूमे। मेले में शुक्रवार को दर्शकों की भारी भीड़ रही। मेला प्रबंधन के अनुसार शाम तक 80 हजार से अधिक दर्शक मेला देखने पहुंच चुके थे। इससे शिल्पियों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी।