{"_id":"6880c4e19c962274530516a7","slug":"mock-driill-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116450-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाढ़ से बचाव के लिए यमुना नदी में तैयारियों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाढ़ से बचाव के लिए यमुना नदी में तैयारियों को परखा
विज्ञापन
गांव थंथरी से राजुपुर खादर तक यमुना नदी क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव थंथरी से राजुपुर खादर तक यमुना नदी क्षेत्र में बाढ़ से बचाव को लेकर एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें एनडीआरएफ, सीआरपीएफ और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने और प्रशासन की तैयारियों की परख करना था। मॉक ड्रिल के दौरान नदी में फंसे लोगों को नाव और मोटरबोट के जरिए सुरक्षित स्थानों तक ले जाने का अभ्यास किया गया। बचाव अभियान के लिए लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय और फर्स्ट एड जैसे जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की गई थी। पास में ही एक प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने के लिए व्यावहारिक और सैद्धांतिक जानकारी दी गई। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ पूरे अभ्यास के दौरान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को निर्देश दिए कि आपदा के समय घबराने के बजाय तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें और ऊंचे स्थानों की ओर जाएं।