फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MLA Neeraj Sharma handed over documents related to evidence to Vigilance, a case of Rs 200 crore scam in the corporation

विधायक नीरज शर्मा ने विजिलेंस को सौंपे साक्ष्य से जुड़े कागजात, निगम में 200 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला

Sat, 09 Apr 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
MLA Neeraj Sharma handed over documents related to evidence to Vigilance, a case of Rs 200 crore scam in the corporation
फरीदाबाद। नगर निगम में 200 करोड़ रुपये घोटाले के मामले में विधायक नीरज शर्मा शनिवार को लाल बैग लेकर सेक्टर-17 स्थित विजिलेंस दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद में 200 करोड़ रुपये के घोटाले का का मामला उनके द्वारा विधानसभा सत्र में उठाया गया था, जिस पर विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई करते हुए सतबीर ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विजिलेंस विभाग द्वारा कल नंबर जारी किए गए थे कि घोटाले से संबंधित कोई भी सबूत दे सकता है। उन्होंने शनिवार को एसीपी विजिलेंस अनिल कुमार को घोटाले से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करवाए। विधायक ने आग्रह किया कि यह भी जांच किया जाए कि 27 अक्तूबर 2019 को कौन-2 व्यक्ति चंडीगढ़ गए थे। यह भी बताया कि कई ऐसे बड़े अधिकारी है, जिन्होंने चार्टड प्लेन से यात्रा की है। उनकी डिटेल निकलवाई जाए। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा विजिलेंस को बताया गया है कि कई ऐसे अधिकारी है, जोकि देश छोड़कर भागने की तैयारी में हैं। इसलिए जो भी इस घोटाले में संलिप्त है, उनके पासपोर्ट जब्त किए जाएं। साथ ही ठेकेदार और अधिकारियों की संपत्ति जब्त की जाएं।
विज्ञापन

क्या है मामला
नगर निगम घोटाले में विजिलेंस ने ठेकेदार सतबीर को गिरफ्तार कर छह दिन की रिमांड पर लिया है। इस मामले में राज्य सतर्कता ब्यूरो ( विजिलेंस) सबूत जुटाने में लगी है। लोगों से भी इस बारे में साक्ष्य देने को कहा गया है। इस मामले में कुछ सबूतों को पहले ही नष्ट करने के आरोप हैं। ऐसे में विजिलेंस द्वारा आरोपी से पूछताछ के साथ इसमें शामिल अन्य अधिकारियों की भूमिका के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही विजिलेंस अन्य को भी गिरफ्तार कर सकती है। इससे पहले विजिलेंस सबूतों को जुटा रही है। आरोपी समेत अन्य के खिलाफ हाल ही में विजिलेंस ने थाने में धोखाधड़ी, षड्यंत्र व भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed