{"_id":"66e08590aca64ee924097f4d","slug":"mla-nayanpals-assets-increased-by-rs-13-crore-in-five-years-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-30564-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विधायक नयनपाल की पांच वर्ष में संपत्ति में 13 करोड़ का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विधायक नयनपाल की पांच वर्ष में संपत्ति में 13 करोड़ का इजाफा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा से निर्दलीय पर्चा भरने वाले नयनपाल रावत की संपत्ति में पिछले पांच वर्षों में 13 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा की संपत्ति सात करोड़ रुपये बढ़ी है। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा की संपत्ति पांच वर्ष में करीब सवा करोड़ रूपये का इजाफा हुआ है।
नयनपाल रावत की संपत्ति 14 करोड़ 76 लाख रुपये
भाजपा से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे पृथला विधानसभा सीट से विधायक नयनपाल रावत की कुल चल अचल संपत्ति में करीब 13 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। वर्तमान में उनकी कुल चल अचल संपत्ति 14 करोड़ 76 लाख रुपये की है। वर्ष 2019 में उनकी कुल चल अचल संपत्ति करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये थी। उनके पास पलवल, फरीदाबाद में कृषि योग्य भूमि, आवासीय फ्लैट है जिसकी कुल कीमत 9 करोड़ 36 लाख रुपये है। रावत के पास 100 ग्राम सोना पत्नी के पास 400 ग्राम सोना है। जिसकी कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये है। उनके पास टोयोटा, हुंडई और फोर्ड की बड़ी गाड़ियां है।
टेकचंद शर्मा की संपत्ति 18 करोड़ 85 लाख रुपये
पृथला से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद और उनकी पत्नी के नाम कुल चल अचल संपत्ति 18 करोड़ 85 लाख रुपये है। वर्ष 2014 में टेकचंद शर्मा बीएसपी से चुनाव लड़े थे। उस समय उनकी और आश्रितों की कुल चल अचल संपत्ति करीब 11 करोड़ 94 रुपये थी। इस बार शर्मा की संपत्ति में 6 करोड़ 91 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी के पास आवासीय और कृषि योग्य जमीन है जिनकी कीमत 2 करोड़ 20 लाख रुपये है। पत्नी के पास 3 करोड़ 83 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास 9 लाख 25 हजार रुपये के आभूषण और पत्नी के पास 6 लाख 75 हजार रुपये के आभूषण है।
विज्ञापन
पांच साल में सवा करोड़ रुपये बढ़ी नीरज शर्मा की संपत्ति
नीरज शर्मा और उनकी पत्नी की चल अचल संपत्ति करीब 11 करोड़ 52 लाख रुपये है। वर्ष 2019 में करीब 10 करोड़ 21 लाख रुपये थी। इस बार उनकी संपत्ति में करीब सवा करोड़ रुपये बढ़ी है। शपथ पत्र के अनुसार नीरज शर्मा के पास दिल्ली, फरीदाबाद, गरुग्राम में व्यावसायिक इमारतें हैं। फरीदाबाद के कई सेक्टर में प्लॉट व फ्लैटों की कुल कीमत लगभग 7 करोड़ 90 लाख रुपये है। पत्नी के पास 3 करोड़ 13 लाख रुपये के फ्लैट, प्लॉट हैं। इनके पास 120 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये है। पत्नी के पास 310 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 13 लाख 50 हजार रुपये है। उनके पास दो गाड़ियां और एक स्कूटी है। 80 हजार रुपये की कीमत की एक रिवॉल्वर भी है।