फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mission Admission: More trend of candidates on professional courses

मिशन एडमिशन : व्यावसायिक पाठ्यक्रम पर अभ्यार्थियों का रुझान अधिक

Fri, 07 Jul 2023 09:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 07 Jul 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
Mission Admission: More trend of candidates on professional courses
मिशन एडमिशन : व्यावसायिक पाठ्यक्रम पर अभ्यार्थियों का रुझान अधिक संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के 11 सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों की 9270 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया समाप्त हो गई। आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यार्थियों की पहली पसंद व्यावसायिक पाठ्यक्रम रहा।
विज्ञापन

सेक्टर 16 स्थित राजकीय महाविद्यालय छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। कॉलेज के 2140 सीटों पर अभी तक 14,439 आवेदन आए हैं। इसमें सबसे अधिक आवेदन बीसीए और बीबीए के लिए आए हैं। बीसीए में 40 सीट पर दाखिले के लिए 1181 आवेदन आए है। इसके बाद बीबीए में छात्राओं का रुझान ज्यादा है। वहीं, अन्य कॉलेजों में भी सीट से चार से पांच गुणा विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। राजकीय महाविद्यालय की दाखिला संयोजक पूनम अहलावत ने बताया कि आवेदन फार्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि सेक्टर 16 स्थित राजकीय महाविद्यालय छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। महाविद्यालय में 2140 सीट पर 14439 आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा कि एक सीट पर 20 से अधिक विद्यार्थी दावेदार हैं। सेक्टर 16 स्थित महिला महाविद्यालय की दाखिला संयोजक डॉ. अर्चना वर्मा ने बताया कि सात पाठ्यक्रम में कुल 680 सीटें हैं, जिसके लिए अभी तक 2552 आवेदन आ चुके हैं। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट 12 से 20 जुलाई तक जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed