फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   missing phone recover

Faridabad News: साइबर सेल ने नवंबर में बरामद किए 4.50 लाख के 25 मोबाइल फोन

Fri, 05 Dec 2025 04:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
missing phone recover
-मोबाइल गुम होते ही सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि गलत इस्तेमाल रोका जा सके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। डीएसपी मुख्यालय पलवल अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर 2025 में 4.50 लाख रुपये से अधिक कीमत के 25 खोए हुए मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल मालिकों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पलवल पुलिस ने लोगों की बड़ी मदद की है।


डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि साइबर सेल लगातार सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग करती है। अब तक जिले में 327 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस किए जा चुके हैं, जिसकी कीमत लाखों रुपये है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शिकायत दर्ज होते ही मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक हो जाता है, जिससे फोन का गलत इस्तेमाल नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed