फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Miscreants riding a car kidnapped a person from the market

Faridabad News: कार सवार बदमाशों ने बाजार से एक व्यक्ति को किया अगवा

Wed, 11 Oct 2023 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Miscreants riding a car kidnapped a person from the market
- व्यक्ति अपने किराएदार के साथ आया था पुराना फर्नीचर खरीदने
विज्ञापन

- सेक्टर-17 थाना की पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए से एक व्यक्ति के अहपरण होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान वह अपने एक किराएदार के साथ फर्नीचर का पुराना सामान खदीदने आया था। इस दौरान कार से आए बदमाशों ने दिनदिहाड़े अपहरण कर लिया। सेक्टर-17 थाना की पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है | पुलिस अपहृत समेत आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार आदर्श नगर बल्लभगढ़ निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुछ दिन पहले उनके घर पर किराये पर रहने के लिए एक व्यक्ति आया था। उसने अपना नाम मुकेश बताया। उसने बताया कि वह इस्माइलपुर का रहने वाला है और अजरौंदा के पास एक फाइनेंस एजेंसी में काम करता है। उसने एक महीने का किराया एडवांस दिया। इसके बाद वह कमरे में पेंट कराने लगा। मंगलवार को उसने महिला व उसके पति से कहा कि उसका मैनेजर घर खाली कर गुरुग्राम जा रहा है, उसके पास फर्नीचर है, जिसे वह बेचना चाहता है। महिला व उसके पति ने सोफा खरीदने की इच्छा जताई। बुधवार को मुकेश महिला, उसके पति व बेटे को सोफा दिखाने के लिए सेक्टर-16ए लेकर पहुंचा। ये तीनों अपनी स्कूटी पर थे वह अपनी मोटरसाइकिल पर था। वह उन्हें पेड़ की छाया में खड़े होने की कहकर चला गया। तभी वहां एक स्विफ्ट कार आकर रुकी। उसमें चार-पांच लोग सवार थे। उन्होंने मारपीट कर महिला के पति को कार में बिठा लिया और उसे अपहरण कर ले गए। उन्होंने महिला व उसके बेटे के साथ भी मारपीट की। महिला के बेटे ने कार का नंबर नोट कर लिया था। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने नंबर चेक किया तो वह फर्जी निकला। सेक्टर-16 चौकी प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि अपहरण किए गए व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। जल्द पीड़ित को छुड़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed