फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Miscreants in a car rammed into a motorcycle and snatched a bag full of cash.

Faridabad News: कार सवार बदमाशों ने बाइक को टक्कर मारकर 4 लाख रुपये से भरा बैग छीना

Thu, 01 Oct 2026 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Miscreants in a car rammed into a motorcycle and snatched a bag full of cash.
मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हुई वारदात, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार सवार दो युवकों ने बाइक को पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया और बाइक सवारों से चार लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात 29 सितंबर की शाम की बताई जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि सेक्टर-17 थाना पुलिस ने लूट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरपीएस सवाना, सेक्टर-88 निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके कार्यालय में काम करने वाले मनोज और सुमित को 29 सितंबर की शाम करीब 6:35 बजे बाइक से चार लाख रुपये लेकर सेक्टर-17 में अश्विनी तनेजा के घर भेजा गया था। दोनों कर्मचारी कार्यालय से रकम लेकर निकले थे। शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद सुमित ने फोन कर बताया कि जब वे मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंचे तो पीछे से सफेद रंग की वैगनआर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। आरोप है कि कार से दो युवक बाहर निकले और दोनों से पैसों से भरा बैग छीनकर कार में बैठकर फरार हो गए। हरीश ने बताया कि रात होने के कारण तत्काल शिकायत नहीं दी जा सकी। इसके बाद 30 सितंबर को पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed