फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Miscreants cut off young man's ear when he did not give money to drink alcohol

Faridabad: शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो बदमाशों ने काट दिया युवक का कान, गला रेतने का भी प्रयास

Thu, 23 Nov 2023 01:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 23 Nov 2023 01:39 PM IST
सार

पीड़ित नरेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह ओल्ड मार्केट जा रहा था। इस दौरान वहां पड़ोसी विजय मिल गया और उससे शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। उसने इनकार कर दिया। जिस पर विजय गाली-गलौज करने लगा।

विज्ञापन
Miscreants cut off young man's ear when he did not give money to drink alcohol
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देना एक युवक को भारी पड़ गया। बदमाशों ने युवक का उस्तरे से कान काट दिया। गला रेतने का भी प्रयास किया। गंभीर अवस्था में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित नरेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह ओल्ड मार्केट जा रहा था। इस दौरान वहां पड़ोसी विजय मिल गया और उससे शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। उसने इनकार कर दिया। जिस पर विजय गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी जेब से उस्तरा निकालकर उसने नरेश पर हमला कर कान काट दिया। इस दौरान उसके गले पर वार किया। शोर सुनकर लोग जुटने लगे। यह देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उस्तरा से हमला करने की वारदात का मामला पिछले दिनों एसजीएम नगर में भी सामने आया था। एक ऑटो चालक ने अपने साथी की उस्तरा से गला काट दिया था। पीड़ित को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed