फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Miscreants captured two contracts for three days, looted Rs 2.72 lakh

Faridabad News: बदमाशों ने तीन दिन तक दो ठेकों पर किया कब्जा, 2.72 लाख रुपये लूटेा

Fri, 18 Oct 2024 03:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Miscreants captured two contracts for three days, looted Rs 2.72 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव भाकरी और गांव बाजरी स्थित दो शराब के ठेकों पर शनिवार रात को बदमाशों ने हमला कर करीब दो लाख 72 हजार रुपये लूट लिए। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने ठेका कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने तीन दिनों तक दोनों ठेकों पर कब्जा कर बिक्री के रुपये निजी खाते में ट्रांसफर करवाए।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तीन दिनों में करीब 10 लाख रुपये अपने निजी खाते में सेल करने के बाद ग्राहकों से डलवाए। थाना डबुआ पुलिस ने पिता और बेटे दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गांव भाकरी स्थित शराब ठेका के प्रभारी कंवलजीत और गांव बाजरी स्थित शराब ठेका के प्रभारी पिता चरण सिंह ने अलग-अलग दो शिकायत दी हैं। कंवलजीत ने बताया है कि 12 अक्तूबर की रात को करीब साढ़े आठ बजे आठ-दस बदमाश उनके शराब के ठेके के अंदर घुसे । उन आरोपियों को वह जानते हैं। इसलिए उनको दुकान के अंदर आने से रोका नहीं गया। ठेके के अंदर आने के बाद बदमाश उनको ठेके के बाहर ले आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच बचाव करने आए कर्मचारियों को भी चोटें आईं। आधे घंटे के अंतराल पर वह डेढ़ किलो मीटर दूर स्थित गांव बाजरी के शराब के ठेके पर गए। जहां उनके पिता चरण सिंह अपने कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ठेके में हुई बिक्री का हिसाब कर रहे थे। तभी बदमाशों जबरदस्ती ठेके का गेट खोल कर अंदर आए और उनको पकड़ कर बाहर ले गए और मारपीट की। मारपीट करने के बाद बदमाश उनके ठेके से करीब दो लाख 72 हजार लूटकर ले गए। यह पूरी घटना ठेके के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed