{"_id":"64d24b3c2adbf9e3fe01a534","slug":"mischievous-elements-damaging-ashiana-ews-flats-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11001-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आशियाना ईडब्ल्यूएस फ्लैटों को नुकसान पहुंचा रहे शरारती तत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आशियाना ईडब्ल्यूएस फ्लैटों को नुकसान पहुंचा रहे शरारती तत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम को फ्लैटों के रखरखाव में परेशानी आ रही, पुलिस को शिकायत दी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के आशियाना ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की खिड़कियों के शीशे शरारती तत्व तोड़ रहे हैं। कई फ्लैटों में पानी की टंकी को भी नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसे में निगम को फ्लैटों के रखरखाव में परेशानी आ रही है।
नगर निगम ने हाल में जर्जर ईडब्ल्यूएस फ्लैटों को ठीक कराया था। इसमें शीशे, फ्लैट के फर्श, पाइप समेत अन्य कार्य कराए गए थे। निगम को खोरी विस्थापिताें को देने तक रखरखाव करना है, लेकिन शरारती तत्व खिड़कियों के शीशे तोड़ दे रहे हैं। इससे निगम को एक कार्य को बार-बार कराना पड़ रहा है। इसके लिए नगर निगम ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं लेकिन दायरा बड़ा होने से कुछ लोग फ्लैटों को नुकसान बार-बार पहुंचा रहे हैं। इस बारे में नगर निगम ने पुलिस में शिकायत दी है। निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि कई जगहों पर खिड़की के शीशे टूटने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि इसके अलाव पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। निगम की टीम के हटते ही कुछ लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि ऐसे लोगों पर नजर भी रखी जा रही है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने अरावली वन क्षेत्र स्थित खोरी गांव में हजारों मकानों को दो साल पहले तोड़ दिया था। इससे हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं, खोरी गांव के विस्थापितों को डबुआ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिए जा रहे हैं। फ्लैटों को ठीक कराया जा रहा है। फ्लैट्स के मरम्मत कराने के साथ सीवर और पानी समेत बिजली व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। नगर निगम की पहली सूची में करीब 1008 पात्रों को डबुआ कॉलोनी के फ्लैट अलॉट किए गए हैं। दूसरी सूची में 241 के नाम हैं। डबुआ कॉलोनी में करीब 1744 के ईब्डल्यूएस फ्लैट बने हैं।