फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minor OT is ready in the medical college, patients will get facilities

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में माइनर ओटी बनकर तैयार, मरीजों को होगी सुविधा

Tue, 17 Jun 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Minor OT is ready in the medical college, patients will get facilities
- छोटी सर्जरी करवाने वाले मरीजों को होगा लाभ, अस्पताल में तीसरी मंजिल पर स्थित ओपीडी में बनाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। इसके तहत प्रशासन की ओर से तीसरी मंजिल पर स्थित ओपीडी में भी माइनर ओटी बनाया गया है। इसमें मरीजों को छोटी सर्जरी करवाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

अस्पताल में हर रोज करीब 3000 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इसमें से 100 से 200 मरीजों को कई बार छोटी सर्जरी की जरूरत पड़ती है। पहले माइनर ओटी तीसरी मंजिल पर ऑपरेशन थियेटर के पास बनी हुई थी। इसमें मरीजों को माइनर ओटी में उपचार करवाने के लिए कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता था, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती थी। उसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से तीसरी मंजिल पर ओपीडी में भी माइनर ओटी बनाया है, जिसमें तीन बेड लगाए गए हैं। इससे छोटी सर्जरी वाले मरीजों को अब आसानी से उपचार मिल पाएगा। इस माइनर ओटी में किसी भी विभाग की मरीज का कोई भी सर्जरी की जा सकती है, ताकि मरीजों को लंबी लाइन में खड़ा होकर इंतजार करना ना पड़े।
विज्ञापन




डीन डॉक्टर एके पांडे ने बताया कि उनकी ओर से मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। आने वाले समय में भी उनके अस्पताल में ओटी और माइनर ओटी की संख्या को बढ़ाया जाएगा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed